फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water filled on connecting roads, causing problems in traffic

संपर्क मार्गों पर भरा पानी, आवागमन में हो रही परेशानी

Sun, 24 Aug 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Water filled on connecting roads, causing problems in traffic
रठौरा कला गांव के संपर्क मार्ग पर भर पानी स्रोत संवाद - फोटो : shiv tripathi
हस्तिनापुर। पिछले एक महीने से गंगा के जलस्तर में लगातार चढ़ाव का क्रम जारी है। इससे खादर क्षेत्र के लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है। निचले इलाकों के जंगल और संपर्क मार्गों पर पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के दबखेड़ी, हरिपुर, शेरपुर, सिरजोपुर, रठौरा कला, हसापुर, आदि गांव में जाने वाले रास्तों पर पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से संपर्क मार्गों पर पानी भरा हुआ है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 1.49 लाख क्यूसेक चल चल रहा था। गत 5 अगस्त को खादर क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण गंगा का तटबंध कई स्थान से क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के बाद सिंचाई विभाग के द्वारा लगातार तटबंध को दुरुस्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों इन टूटे तटबंध से बाहर निकले पानी ने खादर क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई जिसका मंजर खादर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। यहां पर हजारों हेक्टेयर धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। वहीं, फैसले पानी से पूरी तरह जलमग्न है अगर यह अपनी एक महीना और इन फसलों में रहता है तो इन फसलों के भी नष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हस्तिनापुर चांदपुर मार्ग अभी भी बंद
हस्तिनापुर से चांदपुर को जाने वाला संपर्क मार्ग 5 अगस्त को आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया और वहां से संपर्क मार्ग पूरी तरह कट गया। यहां अभी भी पानी बह रहा है। पानी की गहराई करीब 5 फीट से अधिक हैं। इसलिए इस मार्ग से निकलना संभव नहीं है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा इस संपर्क मार्ग को राहगीरों के लिए फिलहाल बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed