{"_id":"6521c90ebe4fff90480b9da7","slug":"warning-of-not-staging-ramlila-if-arrest-is-not-made-people-of-ramlila-committee-met-sp-dehat-mawana-news-c-40-1-smrt1041-2241-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गिरफ्तारी नहीं होने पर रामलीला मंचन नहीं करने की चेतावनी, रामलीला कमेटी के लोग एसपी देहात से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गिरफ्तारी नहीं होने पर रामलीला मंचन नहीं करने की चेतावनी, रामलीला कमेटी के लोग एसपी देहात से मिले
विज्ञापन
मवाना। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एसपी देहात से मिले तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रामलीला का मंचन नहीं करने की चेतावनी देते हुए ज्ञापन दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी एसपी देहात के समक्ष कमेटी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
गौरतलब है कि श्री रामलीला कमेटी द्वारा दशहरे पर लगने वाले मेले का ठेका छोड़े जाने के विवाद के बाद सात नामजद तथा 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी शनिवार को एसपी देहात कमलेश बहादुर से मिले तथा ज्ञापन देते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो रामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अखिल कौशिक, प्रबंधक राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र दीक्षित, कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार रस्तोगी, संजय शर्मा, महेश आर्य, चंद्रशेखर आजाद मौजूद रहे।
वहीं दूसरे पक्ष से रजनीश रोहल, संदीप खटीक, गौरव गुर्जर, राजेश शर्मा, कुलदीप, सतीश ने एसपी देहात को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि रामलीला कमेटी मेले के ठेके की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जाती जबकि पिछले वर्षों में कमेटी पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। कमेटी की आय का लेखाजोखा की जांच अपनी देखरेख में कराई जाए। इसमें कहा कि कमेटी सदस्य संदीप खटीक ने अनियमितताओं के बारे में चर्चा की तो कमेटी पदाधिकारी द्वेष रखने लगे। जो आरोप उन पर लगाए हैं, यह उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने की साजिश है।
विज्ञापन
नालंदा कालोनी पार्क में पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष का पुत्र पालिका के वित्तीय अनियमितताओं के आरोपित विधर्मी ठेकेदार के साथ हिंदू तीर्थ स्थल पर गया था। पालिकाध्यक्ष पूर्व पालिका कार्यकाल में विकास कार्यो की लिपाई पुताई कराकर अपना नाम लिखकर श्रेय लूटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने 16 आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।