फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ward councilor's father strangled to death in meeting

बैठक में वार्ड सभासद के पिता की गला घोंटकर हत्याा

Fri, 15 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ward councilor's father strangled to death in meeting
बढ़ापुर के मृतक इरफान अंसारी का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
बैठक में वार्ड सभासद के पिता की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन

बढ़ापुर। नगर पंचायत बुढ़ापुर कार्यालय में औपचारिक बैठक में अध्यक्ष और सभासदों की मौजूदगी में कहासुनी होने पर महिला सभासद के पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक महिला सभासद के देवर पर लगा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आबिद अंसारी ने विकास कार्यों पर चर्चा के लिए कार्यालय में सभासदों की एक औपचारिक बैठक बुलाई। बैठक में कई सभासद व उनके परिजन भी शामिल हुए। अध्यक्ष के कक्ष में सभी जलपान कर रहे थे। इसी बीच महिला सभासद शाहिन के देवर नौशाद बाबा और महिला सभासद नाजिश के पिता इरफान अंसारी उर्फ पधान में किसी बात पर विवाद हो गया। नौशाद बाबा ने इरफान का गला दबा दिया, जिससे इरफान का शरीर बेजान हो गया। नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सक ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। इरफान की पत्नी रुखसाना ने आरोप लगाया कि नौशाद बाबा उसके पति से रंजिश रखता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी नौशाद को हिरासत में ले लिया। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इरफान की मौत गला घुटने से हुई या हार्ट अटैक से, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। मामले में महिला सभासद नाजिश की तरफ से आरोपी नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बढ़ापुर में नगर पंचायत कार्यालय में इरफान अंसारी की हत्या पर विलाप करते उनके परिजन।

बढ़ापुर में नगर पंचायत कार्यालय में इरफान अंसारी की हत्या पर विलाप करते उनके परिजन।- फोटो : BIJNOR

बढ़ापुर में नगर पंचायत कार्यालय में महिला सभासद के पिता की हत्या के बाद उसके घर के बाहर जमा भीड़।

बढ़ापुर में नगर पंचायत कार्यालय में महिला सभासद के पिता की हत्या के बाद उसके घर के बाहर जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed