{"_id":"6a060cf58d892ef1f10e7816","slug":"walima-firing-incident-location-of-accused-found-in-delhi-10-people-questioned-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1188992-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वलीमा गोलीकांड : दिल्ली मिली आरोपियों की लाेकेशन, दस लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वलीमा गोलीकांड : दिल्ली मिली आरोपियों की लाेकेशन, दस लोगों से की पूछताछ
विज्ञापन
दो भाइयों और मासूम को गोली मारने वालों की तलाश में कई शहरों में दबिश
हमलावर जुनैद और सुहैल पर इनाम घोषित होने के बाद तलाश हुई तेज
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्टार हेरिटेज मैरिज होम में मंगलवार रात वलीमा की दावत में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले दो आरोपियों की लोकेशन पुलिस को दिल्ली मिली है। एसएसपी अविनाश पांडेय के दो हमलावर जुनैद उर्फ काला व सुहैल पर 25-25 हजार का इनाम घोषित करने के बाद उनकी तलाश तेज हो गई है। पुलिस की छह टीमें आरोपियों की तलाश में कई शहरों में दबिश दे रही है। दस से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। इनसे पुलिस को आरोपियों के संबंध में ठोस सुराग मिले हैं। पुलिस कभी भी हमलावरों को गिरफ्तार कर सकती है।
बुनकर नगर गली नंबर छह में रहने वाले इस्लाम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि वह मंगलवार रात अपने बेटे इलमान के साथ ससुराल पक्ष के लोगों के साथ फैजान के वलीमा की दावत में गया था। रात लगभग 9:45 बजे यहां पहले से मौजूद अहमदनगर निवासी जुनैद उर्फ काला, उसके भाई सुहैल, उवैश उनके पिता जाहिद ने ताबड़तोड़ गोली चलाईं। इरफान गाजी, उनके भाई राजा और उसके बेटा हम्माद (ढाई वर्ष) गोली लगने से घायल हो गए थे। इरफान को दो, राजा को तीन और हम्माद की जांघ मेें एक गोली लगी। इस्लाम का कहना था कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश में वारदात की है। पुलिस जुनैद उर्फ काला, उसके भाई सुहैल, उवैश और उनके पिता जाहिद पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तलाश रही है।
जेल से छूटने पर जश्न मनाने वालों की पहचान कर रही पुलिस
इरफान की बहन शम्मो का कहना है कि जुनैद उर्फ काला व उसके साथियों ने लगभग एक साल पहले ताज पैलेस के पास एक युवक पर गोली चलाईं थीं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। उस दौरान आरोपी के घर से गांजा भी बरामद किया गया था। आरोपी जब जेल से जमानत पर आया तो उसके साथियों ने फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया और जश्न मनाया था। इसका वीडियो आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इस वीडियो में मौजूद युवकों की भी पहचान कर उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
-- -
वर्जन--
आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। कुछ लोगों से आरोपियों के संबंध में पूछताछ की गई है। आरोपियों के संबंध में कुछ जानकारियां मिली हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अभिषेक पटेल, सीओ कोतवाली

वर्जन