फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vyaapaario ki nokhjhok

व्यापारियों और एसपी सिटी में नोकझोंक

Sun, 06 Nov 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 06 Nov 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
vyaapaario ki nokhjhok
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 हापुड़ अड्डे पर हुए बखेड़े के मामले में व्यापारी नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद व्यापारियों में रोष है। शनिवार को संयुक्त व्यापार संघ का प्रतिनिधिमंडल और हापुड़ अड्डे के व्यापारियों की एसपी सिटी ऑफिस पर बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों की एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और सीओ कोतवाली रणविजय सिंह से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

व्यापारी नेता कमल ठाकुर और दलजीत सिंह ने कहा कि व्यापार संघ के लोग अतिक्रमण हटाने का विरोध नहीं कर रहे हैं। अतिक्रमण के नाम पर पुलिस व्यापारियों का उत्पीड़न करती है और उल्टे अभद्रता कर मुकदमा दर्ज कराया जाता है। व्यापारी किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कोई भी व्यापारी नहीं चाहता कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के चलते जाम लगे या किसी को भी परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक या एसपी सिटी शहर में तानाशाह बनाकर काम न करें। गोलाकुआं व्यापार संघ के अध्यक्ष शाहिद खान का सिर्फ यह कहना था कि यदि अतिक्रमण हटाना है तो संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष से बात कर लें। लेकिन पुलिस अफसरों ने लाठी के बल पर अतिक्रमण हटाना चाहा, विरोध करने पर शाहिद के साथ अभद्रता की और बाद में उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस पूरे शहर में अतिक्रमण को चिह्नित करे तो संयुक्त व्यापार संघ के नेता भी पुलिस का सहयोग देंगे। पुलिस व्यापारियों को कमजोर न समझे। बाद में एसपी सिटी ने कहा कि पूरा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। पुलिस हर हाल में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। वहीं व्यापारियों ने शाहिद के खिलाफ मुकदमा वापस न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। इस दौरान संदीप रेवड़ी, राजीव काले, पवन मित्तल, नीरज मित्तल, विष्णुदत्त, अकरम गाजी, अमित चांदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed