फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Voters of rural areas came out ahead in voting, urban backward

Meerut News: मतदान में ग्रामीण क्षेत्रों के वोटर निकले आगे, शहरी पिछड़े

Fri, 12 May 2023 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 12 May 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Voters of rural areas came out ahead in voting, urban backward
मेरठ। निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को जिले की नगर निगम, दो नगर पालिका व 13 नगर पंचायतों में मतदान हुआ। जिले में 50.01 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें नगर पालिका व नगर पंचायतों के मतदाताओं ने नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं को पीछे कर दिया। निगम क्षेत्र में 45.68 फीसदी मतदान हुआ, जबकि हर्रा में 77.94, खरखौदा में 76.32 व किठौर में 74.53 फीसदी मतदान हुआ। कई जगह से ईवीएम खराब होने की शिकायत भी मिलीं।
विज्ञापन

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शहर की तुलना में देहात के मतदान केंद्रों पर ज्यादा मतदाता पहुंचे। सुबह नौ बजे तक जिले में 10.24 फीसदी वोट डाले गए। किठौर के मतदाताओं ने सर्वाधिक 15.58 फीसदी और शहर के मतदाताओं ने 9.80 फीसदी मतदान किया। इसके बाद सूरज की तपिश बढ़ने लगी और शहर में मतदान की रफ्तार तेज नहीं हुई। वहीं, देहात के मतदाताओं ने मतदान के प्रति ज्यादा रुचि दिखाई और केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन

एक नजर में मतदान निकाय 9 बजे 11 बजे एक बजे तीन बजे पांच बजे अंतिम मतदान प्रतिशत
नगर निगम मेरठ- 9.80 16.49 25.63 34.87 41.62 45.68
सरधना- 9.73 22.22 34.18 45.23 55.49 61.07
मवाना- 11.18 22.69 34.38 42.18 51.40 57.53
करनावल- 12.16 25.93 40.67 42.35 64.18 67.52
परीक्षितगढ़- 13.94 27.91 40.89 52.44 60.82 65.34
लावड- 11.53 26.99 41.93 47.48 61.85 65.27
हस्तिनापुर- 13.17 27.28 41.67 50.66 58.63 61.48
सिवाल खास- 12.62 25.63 43.38 55.89 67.88 73.30
बहसूमा- 10.41 22.17 34.09 48.26 63.43 68.52
खरखौदा- 13.24 29.30 42.93 57.05 69.71 76.32
दौराला- 10.77 22.87 35.18 46.79 58.81 65.82
फलावदा- 12.22 24.67 33.90 50.69 58.84 67.25
किठौर- 15.58 31.61 45.71 58.83 71.02 74.53
शाहजहांपुर- 11.57 22.19 36.26 46.19 57.74 63.23
हर्रा- 12.73 27.21 43.39 56.79 70.92 77.94
खिवाई- 11.80 26.32 38.05 50.78 63.49 73.89
कुल 10.24 18.35 28.34 37.93 45.59 50.01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed