फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Violence across the district, two died in firing in Nahtaur

जिले भर में हिंसा, नहटौर में दो की फायरिंग में मौत

Fri, 20 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Violence across the district, two died in firing in Nahtaur
बिजनौर में उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई जिला औषधि निरीक्षक की गाड़ी। - फोटो : BIJNOR
जिले भर में हिंसा, नहटौर में दो कीे फायरिंग में मौत
विज्ञापन

बिजनौर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने जिले भर में बवाल काटा। शहर में जुलूस में शामिल लगों ने पुलिस, दुकानों और अस्पतालों पर पथराव किया। सड़क किनारे खड़ी करीब सौ बाइकों और वाहनों में तोड़फोड़ की। सिविल लाइन क्षेत्र में एक बाइक फूंक दी। मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट की। नहटौर में पुलिस की गाड़ी फूंक दी। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। बवाल के दौरान नहटौर में गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई। पथराव करके लौट रहे कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पथराव में 12 से अधिक राहगीर, एक इंस्पेक्टर व कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
शुक्रवार को इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा की आशंका थी और धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस तैनात की गई थी। एक वर्ग के बाहुल्य वाले इलाकों में सुबह से ही बाजार बंद थे। तमाम धार्मिक स्थलों से एक वर्ग के लोग उन क्षेत्रों में पहुंच गए जहां प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया जाना था। बिजनौर, धामपुर, झालू, नजीबाबाद, जलालाबाद, नगीना, नहटौर में इस वर्ग के लोग सड़कों पर उतर आए और भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने खूब बवाल काटा। बिना अनुमति के जुलूस निकाला और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों व दुकानों पर खूब पत्थर बरसाए। अस्पतालों तक को नहीं छोड़ा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उस पर भी पथराव किया। कई जगह पर पुलिस की गाड़ियां तोड़ डालीं। नहटौर में गोली लगने से सुलेमान निवासी घासमंडी, अनस निवासी हलवाइयान की मौत हो गई। तीन अन्य युवक गोली लगने से घायल हुए हैं। गांव कासमपुर लेखराज निवासी ओमराज सैनी घायल हो गया। बिजनौर में सिविल लाइन पर एक बाइक फूंक दी। सड़क किनारे खड़ी एक सौ से ज्यादा बाइकों और कारों में तोड़फोड़ की। उपद्रवी बिजनौर में डीएम कंपाउंड के पास डा.टीसी अग्रवाल के अस्पताल में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। डाक्टर टीसी अग्रवाल ने स्टाफ के साथ उनका मुकाबला किया और खदेड़ दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने एक घर में भी घुसने की कोशिश। उपद्रवियों की भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन बेबस नजर आया। जलालाबाद में पुलिस ने उपद्रवियों पर रबड़ की गोलियां चलाईं व नगीना में हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। उपद्रव करने वालों को लाठी बरसाकर खदेड़ा। पुलिस भी तुरंत सड़कों पर आ गई। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया। पथराव में जिले भर में एक दर्जन से अधिक लोग व पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। शाम होते होते शहर में कर्फ्यू से हालात हो गए। उपद्रवियों की भीड़ को देखकर दूसरे वर्ग के लोग भी बाहर निकल आए। उन्हेें जो उपद्रवी हाथ आए उन्हें पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एक हाथ में तिरंगा और दूसरे में पत्थर
जुलूस के दौरान कुछ लोग हाथ में तिरंगा लिए हुए थे। एक और हाथ में तिरंगा था, दूसरी ओर कुछ लोग कुछ और ही मंशूबा पाले हुए थे। जुलूस से लौटते समय उन्होंने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रशासन इन उपद्रवियों को चिन्ह्ति कर रहा है।

बिजनौर में उपद्रवियों द्वारा जजी पर तोड़ी गई गाड़ी।

बिजनौर में उपद्रवियों द्वारा जजी पर तोड़ी गई गाड़ी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में उपद्रव के बाद बंद पड़ा सदर बाजार।

बिजनौर में उपद्रव के बाद बंद पड़ा सदर बाजार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

बिजनौर में उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

नहटौर में उपद्रवियों द्वारा लगाई गई आग से जलती गाड़ी।

नहटौर में उपद्रवियों द्वारा लगाई गई आग से जलती गाड़ी।- फोटो : BIJNOR

नहटौर में उपद्रवियों द्वारा किया गया पथराव।

नहटौर में उपद्रवियों द्वारा किया गया पथराव।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

बिजनौर में उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में प्रदर्शनकारियों द्वारा बुद्घा हॉस्पिटल में की गई तोडफोड़।

बिजनौर में प्रदर्शनकारियों द्वारा बुद्घा हॉस्पिटल में की गई तोडफोड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed