फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vinay murder case: Protest at Sardhana police station over non-arrest of the murderers

विनय हत्याकांड: हत्याोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सरधना थाने पर प्रदर्शन

Sun, 03 Aug 2025 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Vinay murder case: Protest at Sardhana police station over non-arrest of the murderers
सरधना। नगर के लोकप्रिय रोड पर हुए विनय हत्याकांड को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसको लेकर रविवार को मृतक के परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने थाना सरधना का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि कैथोलिक कब्रिस्तान के पास अक्सर शराब पार्टी और संदिग्ध गतिविधियां होती रहती हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की इसी अनदेखी से हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, एसएसपी ने नामजद दोनों हत्यारोपियों विकास उर्फ टिल्लर और निखिल उर्फ सोनू पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

बता दें कि धर्मपुरी मोहल्ला निवासी रामपाल के इकलौते बेटे विनय उर्फ अंकुर(24) की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दो युवक कैथोलिक कब्रिस्तान के सामने विनय को उसके साथी सागर के साथ खड़ा देखकर आए और सिर में गोली मार दी। इससे विनय की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के तीन दिन बीतने पर भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की कार्यशैली से स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पिता रामपाल की ओर से विकास उर्फ टिल्लर और निखिल उर्फ सोनू के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर विनय की सिर में तीन गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है।
वहीं, रविवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी ने हिरासत में लिए गए सागर को लोगों के सामने पेश किया और पूछताछ की। मृतक पक्ष के लोगों ने कई सवाल पूछे, तब मामला शांत हुआ। पुलिस ने अब तक पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एसएसपी की ओर से नामजद दो आरोपियों विकास उर्फ टिल्लर जूलेढ़ा और सोनू उर्फ निखिल निवासी लोकप्रिय रोड कस्बा सरधना पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घाेषित किया है।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम हत्यारोपियों की तलाश में लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed