फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers create ruckus in case of molestation of minor girl in Sardhana Meerut

बच्ची से हैवानियत: पांच बच्चों के पिता ने खेत में बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाया, थाने पर ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 04 Sep 2023 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Sep 2023 12:15 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में एक सप्ताह पहले 10 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Villagers create ruckus in case of molestation of minor girl in Sardhana Meerut
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में एक सप्ताह पहले 10 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल दुष्कर्म पीड़िता को थाने के दरवाजे पर लिटाकर करवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर परिजन आक्रोशित हैं।  

विज्ञापन

 
थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र सिंह ने बताया बालिका शुक्रवार सुबह को अपने घर से जंगल में शौच के लिए गई थी। जब वह बाहर निकली तो उसे उसी के गांव के एक व्यक्ति (35) ने जबरन खेत में खींच लिया और तमंचा निकाल कर बालिका को बंधक बना लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपी बंधक बालिका को खेत में ही छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गैंगस्टर जीवा हत्याकांड:  करीबी के मर्डर के बाद बदले की फिराक में था बद्दो, पश्चिमी उप्र में गैंगवार की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों बीतने के बाद भी बालिका घर पर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ग्रामीणों को साथ लेकर उसकी तलाश में निकले। जब वे पप्पू के ईख के खेत के पास पहुंचे तो अंदर से बालिका की आवाज आई। परिजनों ने बालिका को बंधनमुक्त किया और बदहवास बालिका को साथ लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
 
सूचना पर थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार मिला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नामजद मिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी रोहटा भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

शादीशुदा और पांच बच्चों का पिता है आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है और पांच बच्चों का बाप है। पुलिस की टीम गठित कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं सोमवार को परिजन और ग्रामीण बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए। बच्ची को थाने के गेट पर ही लिटा दिया और हंगामा किया। ग्रामीण आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed