फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Villagers and farmers living on Yamuna border will become nose and ears of UP police

UP: पुलिस के नाक और कान बनेंगे यमुना सीमा पर रहने वाले ग्रामीण.... इसलिए 'खाकी' के मित्र बनेंगे किसान

Sat, 14 Sep 2024 02:45 PM IST
शाहरुख खान महबूब अली, अमर उजाला, शामली
महबूब अली, अमर उजाला, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Sep 2024 02:45 PM IST
सार

यमुना सीमा पर रहने वाले ग्रामीण और किसान यूपी पुलिस के नाक और कान बनेंगे। यमुना किनारे खेती करने वाले किसानों की मदद से दो प्रदेशों की पुलिस तस्करों पर लगाम लगाएगी। पुलिस मित्र बनकर बदमाशों को हरियाणा और यूपी के किसान सबक सिखवाएंगे।

विज्ञापन
Villagers and farmers living on Yamuna border will become nose and ears of UP police
यमुना सीमा पर रहने वाले ग्रामीण और किसान यूपी पुलिस के नाक और कान बनेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही यूपी में भी तैयारी शुरू हो गई है। यूपी और हरियाणा पुलिस ने निर्णय लिया है कि यूपी, हरियाणा के यमुना किनारे बसे ग्रामीणों, किसानों की मदद से शराब तस्करों, बदमाशों, रुपये ले जाने और चुनाव प्रभावित करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए शामली, बागपत और अन्य जिलों के पुलिस अधिकारी यमुना किनारे रहने वाले ग्रामीणों, किसानों को पुलिस मित्र बना रहे हैं। शामली पुलिस ने अब तक 50 पुलिस मित्र बनाए हैं। यमुना के एक ओर कैराना है तो दूसरी ओर पानीपत की सीमा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्वक कराने की तैयारी शुरू कर दी है। एएसपी शामली संतोष कुमार ने बताया कि अक्सर यमुना की सीमा पर रहने वाले हरियाणा और यूपी के किसान सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों राज्यों की पुलिस ने उन्हें मित्र बनाने का निर्णय लिया है। हरियाणा चुनाव के दौरान उक्त मित्र आपराधिक वारदात, शराब की तस्करी, रुपये एक से दूसरे पर ले जाने वालों की सूचना पुलिस को देंगे। 

यही नहीं, पुलिस जल्द ही मित्रों के साथ एक संयुक्त बैठक करेगी, जिसमें चुनाव या फिर आपराधिक घटनाओं को रोकने के संबंध में मित्रों के सुझावों पर अमल भी किया जाएगा। दोनों राज्यों के बनाए गए पुलिस मित्रों को भी एक दूसरे का नंबर दिया जाएगा, ताकि वह आपस में भी सूचना साझा कर पुलिस की मदद कर सके। खास बात यह है कि महिला पुलिसकर्मियों की मदद से महिला पुलिस मित्र भी बनाई जा रही है। 
 

दोनों राज्यों के 50 से अधिक बदमाश रडार पर
पुलिस के अनुसार दोनों राज्यों के 50 से अधिक बदमाश चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के पानीपत, शामली, बागपत पुलिस के रडार पर है। ये वे बदमाश है जिन्हें दोनों राज्यों की पुलिस ने चिह्नित किया है।

 

इसलिए लिया पुलिस मित्र बनाने का निर्णय
कई बार अपराधी चेक पोस्टों पर चेकिंग अधिक होने के कारण यमुना से होते हुए शामली, बागपत या फिर पानीपत, सोनीपत, करनाल में प्रवेश करते हैं। खेतों में काम करने वाले लोगों को उक्त बदमाशों की जानकारी होती है। पुलिस ने इन बदमाशों की जानकारी हासिल करने के लिए ही पुलिस मित्र बनाने का निर्णय लिया है। पुलिस का मानना है कि उक्त लोग चुनाव ही नहीं आम चुनाव में भी दोनों राज्यों में अपराध रोकने में अहम भूमिका निभाएंगे।

सीमा विवाद से प्रभावित गांव
हरियाणा सीमा से लगते यूपी के 16 राजस्व गांव है जिनमें सीमा विवाद रहता है। इनके नाम है सहपत, मामौर, नंगला राई, मवी, रामड़ा, मोहम्मदपुर राई, मंडावर, बसेड़ा अहतमाल, बसेड़ा गैर अहतमाल, पठेड़, बलहेड़ा, बिड़ौली, शीतल गढ़ी, मंगलौरा अहतमाल कदीम, नाई नंगला व भड़ी,कुंडला और समालखा, खोजकीपुर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed