फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vidya Bialyan of Miss Muzaffarnagar Miss World Def

मुजफ्फरनगर की विदिशा ने मिस वर्ल्ड डेफ का खिताब जीता

Mon, 22 Jul 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vidya Bialyan of Miss Muzaffarnagar Miss World Def
दक्षिण अफ्रीका में मिस वर्ल्ड डेफ 2019 चुनी गईं मुजफ्फरनगर की विदिशा बालियान (बाएं से दूसरे नंबर पर)? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर की विदिशा ने मिस वर्ल्ड डेफ का खिताब जीता
विज्ञापन

रोहाना (मुुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर जिले की विदिशा बालियान ने मिस वर्ल्ड डेफ-2019 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
19-20 जुलाई की रात दक्षिण अफ्रीका में मिस वर्ल्ड डेफ-2019 प्रतियोगिता में विदिशा ने हिस्सा लिया। विजेता का खिताब मिलते ही जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। विदिशा के पिता विपिन हरियाणा के रोहतक में शुगर मिल में जीएम हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर दीपशिखा मोदीनगर डिग्री क़ॉलेज में प्रोफेसर हैं। मुजफ्फरनगर शहर के बलवंत सिंह बाग की पंचशील कॉलोनी निवासी प्रवीण बताते हैं उनकी भतीजी विदिशा श्रवण बाधित है। फिलहाल विदिशा गाजियाबाद जिले के वसुंधरा सेक्टर 3/1132 में रहती है। प्रवीण ने बताया कि विदिशा ने लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर पर दो बार सिल्वर मेडल और डिफलॉम्पिक्स में पांचवां स्थान भी हासिल किया, लेकिन चोट की वजह से उसे लॉन टेनिस को अलविदा कहना पड़ा। विदिशा 23 जुलाई को भारत लौटेंगी।
विदिशा बालियान ने भरी कामयाबी की उड़ान
रोहाना। जिले की बेटी विदिशा बालियान ने मिस वर्ल्ड डेफ-2019 का खिताब जीतकर कामयाबी की उड़ान भरी है। उसकी कामयाबी से उसके परिजनों और जिले में खुशी का माहौल है। दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुई प्रतियोगिता में भाग लेकर विदिशा 23 जुलाई को भारत लौटेगी। विदिशा लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर और डिफलॉम्पिक्स में भी मेडल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

विदिशा बालियान छपार क्षेत्र के गांव परेई निवासी धर्मपाल सिंह की पौत्री है। धर्मपाल सिंह जनता इंटर कालेज हरसौली से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दो पुत्र विपिन बालियान और प्रवीण हैं। विदिशा विपिन की बेटी है। विदिशा श्रवण बाधित है। वर्तमान में वह गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर 3/1132 में रहती है। 19-20 जुलाई की रात्रि को दक्षिण अफ्रीका में मिस वर्ल्ड डेफ-2019 प्रतियोगिता संपन्न हुई। विजेता का खिताब मिलते ही परिजनों और जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुजफ्फरनगर में बलवंत सिंह बाग की पंचशील कॉलोनी निवासी विदिशा के चाचा प्रवीण बताते हैं कि विदिशा ने लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर पर दो बार सिल्वर मेडल और डिफलॉम्पिक्स में पांचवां स्थान भी हासिल किया, लेकिन चोट की वजह से उसे लॉन टेनिस को अलविदा कहना पड़ा। इसके बाद उसने सौंदर्य प्रतियोगिता की ओर कदम बढ़ाए। दिल्ली निवासी दीपा मलिक के सहयोग से आगे बढ़ने का रास्ता मिला और 2018 में मिस इंडिया डेफ का खिताब जीता। परिजनों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान विदिशा को लिखने-पढ़ने में भी परेशानी महसूस होती थी। उसका ध्यान इन बातों से हटाने के लिए उसे खेल की ओर प्रेरित किया। वॉलीबाल में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सामूहिक खेल होने के कारण उसमें परेशानी आती थी। इसके बाद उसने लॉन टेनिस की ओर रुख किया और शानदार प्रदर्शन किया। फैशन की दुनिया में कदम रख उसने आगे बढ़ना शुरू किया। विदिशा के चाचा प्रवीण ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदिशा की जीत पर बधाई संदेश दिया है। प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी उसे सम्मानित किया था। विदिशा 23 जुलाई को भारत लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed