फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video viral: videos and photos of MDA distraught sent to government

वीडियो वायरल : शासन को भेजी गई एमडीए बखेड़े की वीडियो और फोटो

Mon, 26 Jun 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 26 Jun 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
Video viral: videos and photos of MDA distraught sent to government
एमडीए में बखेड़ा

एमडीए में वीसी और कर्मचारियों के बीच रार विस्तृत रूप लेती जा रही है। एक तरफ जहां कर्मचारी लामबंद होने की पूरी कोशिश में हैं तो एमडीए अधिकारियों ने इस हंगामे के सारे वीडियो फुटेज शासन को भेजे हैं। अहम यह है कि इस हंगामे से एक दिन पहले की फुटेज भी शासन को भेजी गई है। दावा है कि इसमें यूनियन पदाधिकारी वीसी पर अन्य कर्मचारियों के मनमर्जी से तबादला करवाने का दबाव बनाते दिख रहे हैं। उधर, इस प्रकरण की वीडियो खूब वायरल भी हो रही है।

विज्ञापन


17 जून को मेरठ विकास प्राधिकरण संगठन और उप्र डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने संयुक्त रूप से एमडीए में हंगामा किया। वीसी योगेंद्र यादव का घेराव कर उनके ऑफिस में ही नारेबाजी की। कर्मचारियों ने ज्ञापन देकरचेतावनी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल होगी। वीसी ने भी दो टूक कहा कि कर्मचारियों को पटल आवंटन करने और स्थानांतरण का अधिकार केवल वीसी का है और इसमें यूनियन का हस्तक्षेप बर्दाश्त बर्दाश्त नहीं होगा। यह मामला उस समय बढ़ गया, जब कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। अगले ही दिन गिरफ्तार यूनियन अध्यक्ष सुशील त्यागी और एक कर्मचारी बलराम फिलहाल भी जेल में हैं। तीन अवर अभियंताओं के खिलाफ शासन को लिखा गया है।

विज्ञापन

लामबंद हो रहे कर्मचारी 

Video viral: videos and photos of MDA distraught sent to government
एमडीए विभाग में हंगामा

इस प्रकरण में कर्मचारी लामबंद हो रहे हैं। मेरठ के अलावा लखनऊ तथा अन्य प्राधिकरणों की यूनियन ने सीएम को भी ज्ञापन प्रेषित किया है। आठ जुलाई को होने वाला डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का चुनाव मेरठ में रख दिया गया है और इसके नामांकन एमडीए सभागार में दो जुलाई से होंगे।

तबादलों को लेकर शुरू हुई कहानी
दरअसल इस हंगामे के पीछे तबादलों की कहानी बताई जा रही है। इसी को आधार बनाकर एमडीए वीसी ने नई वीडियो फुटेज के साथ शासन को रिपोर्ट प्रेषित की है। यह फुटेज हंगामे से एक दिन पहले की है। 

जानबूझकर हंगामे का आरोप
शासन को वीसी ने जो रिपोर्ट भेजी है उसमें कहा गया है कि कर्मचारी यूनियन के साथ अवर अभियंताओं ने मिलकर जानबूझकर सारी साजिश रची। चूंकि यूनियन द्वारा तय किए गए तबादले नहीं किए गए और अवर अभियंताओं को प्रवर्तन से हटाया गया था। ऐेसे में दोनों ने मिलकर जान बूझकर यह किया। वहीं एमडीए वीसी का कहना है कि जो सच्चाई है, वह पूरी वीडियो बता रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed