{"_id":"59c3613b4f1c1b20688b5b78","slug":"video-viral-captured-in-a-desk-officer-camera-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral : महिला फरियादी से रिश्वत लेती डेस्क ऑफिसर कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral : महिला फरियादी से रिश्वत लेती डेस्क ऑफिसर कैमरे में कैद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेती डेस्क ऑफिसर कैमरे में कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के थानों में फरियादियों से अच्छा व्यवहार और उनकी शिकायतें सुनने के लिए महिला कांस्टेबलों को डेस्क ऑफिसर बनाया गया। लेकिन आरोप रिश्वतखोरी के लग रहे हैं। एक डेस्क ऑफिसर की महिला फरियादी से रिश्वत लेती वीडियो वायरल हो गयी। एसएसपी ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
यह मामला ब्रह्मपुरी थाने का है। एक परिवार में मारपीट के बाद समझौता हो गया था। आरोप है कि डेस्क ऑफिसर सुनीता ने एक पक्ष की महिला को थाने बुलाकर पुलिस का खर्चा मांगा। महिला ने उसे पहले 50 रुपये दिए। लेकिन वह 100 रुपये लेकर मानी। थाने में मौजूद एक युवक ने मोबाइल फोन से इसकी वीडियो बना ली, जो बुधवार को वायरल हो गयी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार महिला सिपाही की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
पढ़ें : चौकी में 20 हजार की रिश्वत लेती रंगे हाथ पकड़ी गई महिला दरोगा, सस्पेंड
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि ब्रह्मपुरी थाने की डेस्क ऑफिसर की रिश्वत लेती वीडियो देखने के बाद जांच बैठा दी। सिपाही को सस्पेंड किया जाएगा। थानों में डेस्क ऑफिसर की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/