फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of young man with North American snake goes viral.

Meerut News: नॉर्थ अमेरिका के सांप के साथ युवक का वीडियो वायरल

Sat, 12 Sep 2026 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Video of young man with North American snake goes viral.
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के युवक इरफान का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक हाथ में नॉर्थ अमेरिका में पाए जाने वाले कॉर्न स्नेक के बच्चे के साथ दिख रहा है। वायरल वीडियो में युवक गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में लग गई है। थाना पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
लिसाड़ी रोड स्थित एरा गार्डन निवासी इरफान का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में वह हाथ में एक लाल रंग के सांप के बच्चे को ले रहा है। वीडियो में युवक कह रहा है कि आस्तीन के साथ पालने से अच्छा असली सांप पाल लो। वायरल वीडियो में दिख रहा सांप नॉर्थ अमेरिका में पाया जाने वाला कॉर्न स्नेक बताया गया है। सांप की कीमत लगभग 35 हजार रुपये तक होती है। वीडियो में युवक गाना गाता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने युवक पर जानवरों की तस्करी करने का भी आरोप लगाया है। वीडियो के आधार पर पुलिस युवक के घर पहुंची और पूछताछ के लिए थाने लेकर आ गई। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व अपने एक दोस्त से सांप खरीदा था। प्रथम जांच में तस्करी की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश का कहना है कि वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed