फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of indecent comments on women police personnel at Nauchandi fair goes viral

नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल

Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Video of indecent comments on women police personnel at Nauchandi fair goes viral
मेरठ। नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए युवक ने वीडियो बनाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर आरोपी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर होने लगी। भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

वीडियो बनाने वाले युवक का नाम आदिल बताया जा रहा है। युवक मेले की वीडियो बना रहा है। तभी उसके पास से दो महिला पुलिसकर्मी गुजरती हैं। आरोपी उनकी वीडियो बनाते हुए अभद्र टिप्पणी करता है। इसके अलावा अन्य महिलाओं को भी वह अपशब्द कह रहा है। यह वीडियो मंगलवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी अश्लील हरकतें करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरुरी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed