फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victims of the conflict in Sardhana did not file a complaint against 10 people

सरधना में संघर्ष के पीड़ितों ने नहीं दी तहरीर तो पुलिस ने 10 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा

Sat, 05 Jun 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Victims of the conflict in Sardhana did not file a complaint against 10 people
सरधना में संघर्ष के पीड़ितों ने नहीं दी तहरीर तो पुलिस ने 10 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

सरधना। लोकप्रिय रोड नई बस्ती में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। एसआई रतिभान की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय गुर्जर पुत्र कैलाश और शादाब पुत्र मुस्तकीम पक्ष के बच्चों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार रात दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग अपने मकानों के दरवाजे खिड़कियां बंद करते मिले। सड़क पर ईंट पत्थर पडे़ थे। संजय और शादाब मौके से फरार हो चुके थे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर मोहल्ले में रात में पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई। शुक्रवार को किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी रतिभान की तहरीर पर दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें संजय गुर्जर, गौतम व अजय पुत्र मंत्री, शिवा पुत्र सुभाष व गौरव पुत्र राजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से शादाब पुत्र मुस्तकीम, मोन, राजू, छिप्पा पुत्र अलाउद्दीन व आदिल पुत्र यूनुस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed