फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Victims of conversion will testify against Maulana

रिमांड पर मौलाना: कलीम सिद्दीकी के खिलाफ गवाही देंगे धर्मांतरण का शिकार हुए लोग, एटीएस ने जुटाए अहम सबूत

Fri, 01 Oct 2021 11:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 01 Oct 2021 11:00 AM IST
सार

धर्मांतरण का शिकार हुए लोग मौलाना कलीम सिद्दीकी के खिलाफ गवाह बन सकते हैं। वहीं एटीएस की टीम ने भी मौलाना के खिलाफ कई अहम सबूत जुटाए हैं। एटीएस अभी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut News: Victims of conversion will testify against Maulana
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में धर्मांतरण के शिकार लोगों से एटीएस ने जानकारी ली और मौलाना कलीम के खिलाफ सबूत जुटाए हैं। मौलाना के खिलाफ यह लोग गवाही देने के लिए तैयार हो गए हैं। मौलाना के करीबियों के बारे में अभी एटीएस और भी जानकारी जुटा रही है। जिसको लेकर मेरठ समेत कई जनपदों में निगरानी चल रही है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के फुलत गांव के मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। कलीम सिद्दीकी की निशानदेही पर उसके साथी हाफिज इदरीश को पकड़ा गया है। कलीम सिद्दीकी पर अवैध धर्मांतरण और विदेशों से फंडिंग हुआ पैसा लेने का आरोप है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन: लोगों में गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़, मेरठ में इन स्थानों पर लग रहा कैंप, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को दस दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान एटीएस ने धर्मांतरण के शिकार लोगों से भी जानकारी ली, जिसमें लावड़ का सौरभ गुप्ता व मुजफ्फरनगर के सुशील जैन शामिल थे।


यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं

बताया गया है कि एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी के खिलाफ काफी महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। धर्मांतरण के शिकार लोग मौलाना कलीम सिद्दीकी पर आरोप लगा रहे, जो कि उसके खिलाफ गवाही देने के लिए भी तैयार है। एटीएस तय करने के बाद उन्हें कलीम सिद्दीकी के खिलाफ गवाह बना सकती है। एटीएस अभी मामले की जांच करने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed