फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar said that some people are spreading false rumors about Lok Sabha

UP: उपराष्ट्रपति बोले- लोकसभा के बारे में झूठी अफवाह को कैसे करें बर्दाश्त, सोचो छाती पर कितना सांप लोटता होगा

Sat, 11 Mar 2023 05:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Mar 2023 05:07 PM IST
सार

UP News : उप-राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोग लोकसभा के बारे में झूठी अफवाह फैला रहे हैं। इसे कैसे बर्दाश करें, सोचो छाती पर कितना सांप लोटता होगा।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar said that some people are spreading false rumors about Lok Sabha
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पहुंचे उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने ठान लिया है कि देश की प्रतिष्ठा को कुंठित, धूमिल करना है। उनमें से एक को आंखों के सामने देखा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा में आज तक माइक बंद नहीं हुआ। कोई बाहर जाकर कहता है कि माइक बंद किया जाता है। यह कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं। सोचो छाती पर कितना सांप लोटता होगा। वहीं उन्होंने कहा कि सदन में अपने मन की बात खुलकर रखें। 
विज्ञापन


उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मेरा यह औपचारिक रूप से पहला आगमन है। उन्होंने कहा कि यह आगमन जीवन में हमेशा यादगार रहेगा। जगदीप ने कहा कि धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण करूं, इतनी मेरी हैसियत नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो साचा नहीं था, वह अब मुमकिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोतवाल का कार्य क्षेत्र बहुत लंबा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान

उप-राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे मन में एक नाराजगी है कि हम शहीदों को क्यों भूल गए। उन्होंने कहा कि हमारे इतिहास में इनका जिक्र सही ढंग से क्यों नहीं किया गया। कहा कि आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व देखता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या बोलेंगे। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये से एक बहुत बड़ा ऑडिटोरियम बन रहा है। अगली बार मेरठ आऊंगा तो यह टेंट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जो सोचा नहीं था, वह आज आंखों के सामने पूरा हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि आज जो सुनने को मिल रहा है, वह मन को प्रशन्न करता है। कहा कि विकास की गंगा इसी राज्य में बह रही है। लॉ ऑर्डर के मामले में उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश है।

उन्होंने कहा कि जब हालात दूसरे थे, पुलिसकर्मियों को डराया जाता था। लेकिन आज हालात अलग है, पुलिसकर्मी बिना किसी दबाव के काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला

उन्होंने कहा कि मैं मेरठ से पॉजिविटी लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो भी उत्तर प्रदेश में रह रहा है, वह बहुत गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत विश्वगुरु होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed