{"_id":"5e027a368ebc3e87ab491953","slug":"vehicles-will-pass-under-rob-from-tomorrow-guards-will-be-kept-city-news-mrt460417549","type":"story","status":"publish","title_hn":"-मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे- गुरुवार से डायवर्ट होगा मेरठ दिल्ली हाईवे मार्ग-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे- गुरुवार से डायवर्ट होगा मेरठ दिल्ली हाईवे मार्ग-फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से आरओबी के नीचे से गुजरेंगे वाहन, रखे जाएंगे गार्डर
मेरठ। लगभग छह महीने से परतापुर तिराहे पर एक्सप्रेस-वे के सुस्त पडे़ निर्माण ने गति पकड़ ली है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के अहम प्वाइंट परतापुर तिराहे पर तीन अंडरपास और आरओबी बनाए जाने हैं। इसके लिए आरओबी के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए रूट डायवर्जन किया जाना है। दिल्ली-मेरठ मार्ग के बीच में आ रहे इस आरओबी के हिस्सों को जोड़ने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसके लिए सभी वाहनों को आरओबी के नीचे से निकाला जाएगा।
पिछले दो सप्ताह से डायवर्जन प्लान को लागू करने की प्लानिंग चल रही थी। लेकिन बारिश के चलते इस कार्य में देरी हुई। आरओबी के नीचे पक्की सड़क बनाकर तैयार कर दी गई है। इसके लिए रूट मैप भी तैयार किया गया है। एनएचएआई इंजीनियरों ने ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर दीनदयाल दीक्षित और टीएसआई मकबूल हसन को बुलाकर वार्ता की। आरओबी पर 50-50 मीटर के गार्डर रखने के बाद मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहनों व दिल्ली की ओर से आने वाले छोटे-बडे़ वाहनों को आरओबी के नीचे से निकाला जाएगा। इस ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से करने के लिए दिन-रात चार-चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
- रैपिड का चलता रहा कार्य
परतापुर ओवरब्रिज के नीचे मेरठ की तरफ सड़क चौड़ीकरण का कार्य चलता रहा। इसके लिए दोनों तरफ रोड़ी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि, राहुल-प्रियंका के काफिले को भी दिल्ली की तरफ मुड़ने में इस कार्य के चलते काफी परेशानी हुई। जिससे दोनों तरफ जाम भी लग गया। इसके लिए परतापुर थाने की पुलिस ने जाम खुलवाया।