{"_id":"6137cc638ebc3e01de12fef6","slug":"vaccnination-for-second-dose-meerut-news-mrt555231591","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को चलेगा दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को चलेगा दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को चलेगा दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए अभियान
मेरठ। शनिवार को दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए बड़ा अभियान चलेगा। इस बार 35 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। मंगलवार तक कोविशील्ड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या 170000 और कोवैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने वाले 40 हजार बाकी हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि बिना बूस्टर डोज कोरोना महामारी से बचाव करती है। अब प्रत्येक शनिवार को केवल बूस्टर डोज का महाअभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। 11 सितंबर को सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक 35000 लाभार्थियों की टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को केवल बूस्टर डोज दी जाएगी।
वहीं, बच्चों के टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं के लिए सप्ताह के सभी छह दिनों में (रविवार को छोड़कर) टीकाकरण किया जाएगा। बाल रोग विभाग लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज, बाल रोग विभाग पुरुष चिकित्सालय पीएल शर्मा हॉस्पिटल, डफरिन जिला महिला चिकित्सालय और बाल रोग विभाग सुभारती मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण की व्यवस्था है।