फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaaman Bhagwan Mandir

Meerut News: वामन भगवान जन्मोत्सव पर 121 ज्योतियों से महाआरती, 21 हजार लड्डुओं का भोग

Wed, 23 Sep 2026 02:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
Vaaman Bhagwan Mandir
.. अखंड रामायण पाठ पूर्ण होने के बाद मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

... वृंदावन के भजन गायकों ने भक्ति गीतों से बांधा समां, झूमे श्रद्धालु
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
वामन भगवान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में चल रहा अखंड श्रीरामायण पाठ बुधवार दोपहर 12 बजे विधि विधान के साथ पूर्ण हुआ। इसके बाद श्री वामन भगवान की 121 ज्योतियों से विशेष महाआरती की गई। आरती के बाद भगवान को 21 हजार बेसन के लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता रहे।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मान्यता के अनुसार वर्ष में केवल वामन भगवान जन्मोत्सव के दिन ही भगवान पूर्ण श्रृंगार के साथ छत्र और कमंडल धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं। मंदिर समिति के सदस्य अंकित गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर करीब 250 वर्ष पुराना है और उत्तर भारत में श्री वामन भगवान का एकमात्र सिद्धपीठ मंदिर माना जाता है। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को फल, गेहूं का कसार, पान और चरणामृत का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शाम को मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या आयोजित की गई। श्रीधाम वृंदावन से आए दीपेश सुनेजा और मनीष चौहान ने भक्ति रस से सराबोर भजनों की प्रस्तुति दी। ‘मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करियो श्रृंगार’ और ‘या तो तेरे खजाने की खो गई चाबी, या तो मेरी किस्मत में है खराबी’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या में जयप्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। सुनील अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। राहुल अग्रवाल ने पूजन कराया। अनिल जैन विशिष्ट अतिथि और सुधीर रस्तोगी ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। आयोजन में मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री समीर खुराना, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, मंत्री गौरव गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed