फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh: 11 members of Salwar gang arrested, two policemen included

उत्तर प्रदेश: हत्थे चढ़े साल्वर गैंग के 11 सदस्य, इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल

Wed, 20 Jun 2018 11:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh: 11 members of Salwar gang arrested, two policemen included
एसएसपी ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर साल्व करने का ठेका लेने वाले गिरोह के 11 सदस्यों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इनमें एक सिपाही एसटीएफ मेरठ में बाबू है तो दूसरा गाजियाबाद के फायर स्टेशन में तैनात है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 97 हजार रुपये की नगदी, 200  फर्जी आधार कार्ड, 233 परिचय पत्र, 13 मोबाइल फोन, बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना मनीष राणा बागपत का बताया गया है। 

विज्ञापन

 
पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने मंगलवार को बताया कि एसटीएफ द्वारा दोपहर लगभग एक बजे भर्ती परीक्षा में साल्वर गैंग के सहारनपुर में सक्रिय होने की जानकारी दी गई। इसी आधार पर पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग क्षेत्र में सक्रिय किया गया था। शाम लगभग साढ़े पांच बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर एक होटल में छापा मारकर पांच लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ हुई तो पूरा सच सामने आ गया। पता चला कि उनके साथी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने विभिन्न केन्द्रों पर गए हुए हैं। पुलिस ने यहीं पर उनके लौटने का इंतजार किया। होटल में छह अन्य लोग परीक्षा देकर लौटे, तो उन्हें भी दबोच लिया। 
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में शंकरपाल निवासी नंगला राठी थाना दौराला मेरठ, बिजेंद्र कुमार निवासी अलीपुर मोरना, थाना हस्तिनापुर मेरठ, मनीष निवासी ग्राम कमाला थाना सिंघावली अहीर, बागपत, कपिल नागर निवासी गंगा नगर मेरठ, सचिन निवासी भिंडवारा, थाना मवाना मेरठ, सुबोध, रणधीर निवासी अलीपुर मोरना, थाना हस्तिनापुर मेरठ, राहुल निवासी अंचीकला थाना परीक्षितगढ़, पंकज निवासी ग्राम सिलोर, थाना किठोर मेरठ, सोहनपाल तथा दीपक निवासी ग्राम पिनाई, थाना फलावदा, मेरठ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सिपाही बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, इतने लाख में लेते थे ठेका, एक गिरफ्तार

Uttar Pradesh: 11 members of Salwar gang arrested, two policemen included
फाइल फोटो

डीआईजी शरद सचान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पेपर साल्व कराने के लिए चार लाख रुपये में ठेका लेते थे। आरोपियों में बिजेंद्र एसटीएफ मेरठ और दीपक गाजियाबाद में फायर स्टेशन में तैनात है जो किसी परीक्षार्थी के बदले परीक्षा देकर लौटा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed