फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   US company surveys 40 acres of land near Ganga Expressway

Meerut News: अमेरिका की कंपनी ने 40 एकड़ जमीन के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के पास किया सर्वे

Fri, 17 Oct 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
US company surveys 40 acres of land near Ganga Expressway
मेरठ। दिवाली से पहले अमेरिका की बॉल पैकेजिंग प्लांट ने खरखौदा-बिजौली स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 40 एकड़ जमीन पर बड़ा उद्योग लगाने की बात बृहस्पतिवार को प्रशासन के अधिकारियों से कही है। कंपनी के अधिकारियों ने गंगा एक्सप्रेसवे के पास जमीन का सर्वे कर अपनी डिमांड यूपीडा को भेज दी है। मेरठ प्रशासन ने किसानों से समन्वय बनाकर जल्द ही यूपीडा को जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने के तैयारी में जिला प्रशासन और यूपीडा लगा हुआ है। खरखौदा-बिजौली के किसान की करीब 300 से अधिक हेक्टेयर जमीन प्रशासन ने अधिग्रहण करके यूपीडा के अभिलेखों में दर्ज करा दी है। जापान सहित कई देश के कंपनियों ने औद्योगिक गलियारे में जमीन लेने के लिए खरखौदा और बिजौली में सर्वे किया है। बृहस्पतिवार को अमेरिका की एक कंपनी ने 40 एकड़ जमीन लेने के लिए यूपीडा और मेरठ प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. वीके सिंह ने एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर डॉ. दीक्षा जोशी, सदर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी अमेरिका की कंपनी से आए एग्जीक्यूटिव और अन्य अफसरों के साथ भेज दिया है। बिजौली स्थित एसके एकेडमी के प्रधानाचार्य को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया। यहां पर अमेरिका से आए अधिकारी और जिले के अधिकारियों ने वार्ता की। करीब तीन घंटे अधिकारियों ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे जमीन का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को मिलेगा रोजगार
प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि अमेरिका की कंपनी द्वारा बॉल पैकजिंग प्लांट लगाने से स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। इस विशाल बॉल पैकेजिंग प्लांट की स्थापना से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed