फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   uprore of hindu jagran manch in police station

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा

Tue, 07 Jan 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
uprore of hindu jagran manch in police station
मवाना। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता रिपोर्ट दर्ज नहीं करने, पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वाले के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई नहीं करने के खिलाफ सोमवार को थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की तथा धरना दिया। इसके बावजूद सुध नहीं लेने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने राजमार्ग जाम कर दिया। इसके बाद आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। इसके बाद एसडीएम एवं तहसीलदार ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री नवनीत चौहान एवं अंकुश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बीते माह पूजा करने जा रहे सागर को एक वर्ग के युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। वहीं, कार्यकर्ताओं के साथ हुई घटनाओं में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जानबुझकर हल्की धाराओं में कार्रवाई की है। कार्यकर्ता लगभग आधा घंटा तक धरने पर बैठे रहे। हालांकि किसी ने इनकी सुध नहीं ली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दस मिनट कोई भी वार्ता के लिए नहीं आया तो मार्ग जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी पुलिस ने मंच के कार्यकर्ताओं को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि गुस्साए कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने ही मार्ग जाम कर दिया तथा धरना देकर बैठ गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने इनके बीच पहुंचे। इस पर कार्यकर्ताओं ने उनसे वार्ता करने से इनकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही एसडीएम ऋषिराज व तहसीलदार अजय उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया तथा वार्ता शुरू की। इसी दौरान थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दे दी तो कार्यकर्ता बिफर गए। वे कुर्सियां फेंककर फिर से जाम लगाने पहुंच गए तथा सड़क पर धरना शुरू कर दिया। एसडीएम ने दोबारा बुलाकर वार्ता करने के लिए कहा। वहीं, थाना प्रभारी को वहां से भेज दिया। एसडीएम के समझाने तथा सागर के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने सागर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत जांच में सही नहीं पाई गई। इसलिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।-अविनाश पांडेय, एसपी देहात मेरठ
थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग की
मवाना। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का गुस्सा थाना प्रभारी पर उतरा। उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई तथा एसडीएम से थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी अंदर जाकर बैठ गए। थाना प्रभारी तथा पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। जिस पर इंचौली, बहसूमा, हस्तिनापुर, फलावदा आदि कई थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया। प्रदर्शनकारियों में अंकुश शर्मा, मनीष गुर्जर, गौरव गुर्जर, तुषांक खटीक, विकास कश्यप, अमन, लवकुश शर्मा, अमित ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed