फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over selling Patanjali goods without bill

पतंजलि के एरिया मैनेजर और डिस्ट्रीब्यूटर का थाने में हंगामा

Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uproar over selling Patanjali goods without bill
बिना बिल पतंजलि का सामान बेचने पर किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीपुरम। पतंजलि के एरिया मैनेजर और सुपर डिस्ट्रीब्यूटर सहित कई लोगों ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर काफी हंगामा कर दिया। उन्होंने एक व्यक्ति पर बिना बिल सामान बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
प्रभात नगर निवासी ब्रह्म दत्त शु्क्रवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि वह पतंजलि सुपर डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनके जोन में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद और चंदौसी आदि क्षेत्र में सामान आता है। वहीं, पतंजलि के एरिया मैनेजर अंकुर सैनी और मेरठ सेल्स ऑफिसर अभिमन्यु ने बताया कि मेरठ क्षेत्र में 15 दिन से नंगलाताशी निवासी एक व्यक्ति बिना बिल के पतंजलि का सामान बेच रहा है। जब उससे बिल मांगा गया तो वह बिल देने में असमर्थ रहा।
विज्ञापन

उन्होंने इन सामान की गुणवत्ता पर भी संदेह जताया। उन्होंने मामले में एसपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए। उन्होंने मामला खाद्यय विभाग से संबंधित बताया। जिस पर उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed