फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over cutting the tubewell's power connection

ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामा

Fri, 19 Feb 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Uproar over cutting the tubewell's power connection
ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामा
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा खिवाई में नगरवासियों ने किसानों की ट्यूबवेल के कनेक्शन काटे जाने को लेकर बृहस्पतिवार को बिजलीघर पर हंगामा किया। किसानों ने विभाग को कनेक्शन जोड़ने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता मनोज चौहान कुराली व ब्लॉक अध्यक्ष मुर्सलीन चौहान के नेतृत्व में किसानों ने खिवाई स्थित बिजलीघर पर पहुंच कर जमकर हंगामा काटा। मनोज चौहान ने कहा कि यदि दो दिन में किसानों की ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो किसान धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। जबकि लॉकडाउन ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। इसके बावजूद बिजली विभाग ने मनमाने ढंग से किसानों को बिल भेजे हुए हैं। साथ ही किसानों के कनेक्शन काट दिए। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष मुर्सलीन चौहान ने कहा कि यदि किसानों के कनेक्शन जल्द नहीं जोड़े गए तो किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर सुरेश, रामपाल, ओमवीर, फैयाज, जगदीश, मसूद पठान, निसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed