फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over construction on the roof of a religious place in Jewari

Meerut News: जेवरी में धार्मिक स्थल की छत पर निर्माण करने को लेकर हंगामा

Tue, 25 Nov 2025 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Uproar over construction on the roof of a religious place in Jewari
पुलिस की दखल से मामला शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के जेवरी गांव में मंगलवार रात को करीब 17 साल पुराने धार्मिक स्थल की छत पर लिंटर डालने का काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया और दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद संबंधित पक्ष ने निर्माण कार्य रोक दिया।

खिर्वा रोड स्थित जेवरी गांव में करीब 17 साल पुराना एक धार्मिक स्थल की छत गाटर और पटिया की बनी है। स्थल की छत को पक्का करने के लिए कई दिनों से गाटर-पटिया हटाकर आरसीसी लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। सोमवार को कुछ ग्रामीणों को इसका पता चला तो वे धार्मिक स्थल पहुंच गए और काम रुकवाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की। ग्रामीणों का आरोप था कि स्थल की छत पर हो रहा निर्माण बिना किसी अनुमति के कराया जा रहा है। पुलिस ने स्थल के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। गांव प्रधान के प्रतिनिधि शिब्बू ने कहा कि कुछ युवकों ने धार्मिक स्थल की छत पर लिंटर डाले जाने का विरोध किया था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत करा दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक स्थल की पुरानी गाटर-पटिया वाली छत जर्जर हो गई थी। छत पर आरसीसी लिंटर डाला जा रहा था, जिस पर गांव के कुछ युवकों ने आपत्ति की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। बिना अनुमति किसी भी तरह का निर्माण न कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed