फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over construction of chamber in the court for the second day

Meerut News: कचहरी में चेंबर बनाने पर दूसरे दिन भी हुआ हंगामा

Sat, 03 Jan 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar over construction of chamber in the court for the second day
मेरठ..कंवलजीत..चेंबर की मांग को लेकर कचहरी में दूसरे दिन भी चेंबर में कैद हो कर धरना देते रहे य
मेरठ। कचहरी में पुरानी कोर्ट के बाहर खाली पड़ी जमीन पर कुछ अधिवक्ताओं द्वारा अस्थायी चेंबर बनाने के मामले में शुक्रवार को भी दिनभर गहमागहमी की स्थिति रही। जमीन को खाली कराने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। शुक्रवार रात तक भी चेंबर बनाने वाले वकील उसी चेंबर में बैठे हुए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कचहरी में धर्मशाला बिल्डिंग परिसर में बने द्वार के बाहर खाली पड़ी कुछ अधिवक्ताओं ने कब्जा कर 31 दिसंबर की रात अस्थायी चेंबर बना लिया था। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार सुबह ही कचहरी में हंगामा शुरू हो गया था। जिसके बाद नजारत इंचार्ज ने अधिवक्ताओं को 24 घंटे का समय देते हुए जगह को कब्जा मुक्त करने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जगह खाली नहीं की गई। चेंबर बनाने वाले अधिवक्ता अंदर ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed