फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar for five hours for the arrest of the killers of the woman

Meerut News: महिला के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच घंटे तक हंगामा

Tue, 25 Jul 2023 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 25 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar for five hours for the arrest of the killers of the woman
गंगानगर। मवाना रोड स्थित फिटकरी गांव में फूल समुंद्री के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने करीब पांच घंटे हंगामा किया। अधिकारियों द्वारा हरसंभव सहायता और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। परिजनों ने घटना के खुलासे के लिए 72 घंटे का समय दिया है। वहीं, जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव के एक खेत में इस महिला का शव मिला था। महिला के दुपट्टे से ही गला दबाकर हत्या की गई थी। चेहरे और हाथ पर चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव पहुंचा तो पुलिस ने रात में ही अंतिम संस्कार की बात कही, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। सोमवार सुबह होते ही फलावदा, गंगानगर, और इंचौली थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने हंगामा कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना पर एसडीएम मवाना अखिलेश यादव, तहसीलदार आकांक्षा जोशी, सीओ सदर देहात देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। उनके सामने परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने और 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। दोपहर डेढ़ बजे के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके आधार पर ही आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी सोमवार को फिटकरी गांव पहुुंचे। राज्य मंत्री ने मामले का जल्द खुलासा कराने और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन गुर्जर, जिला महासचिव गोपाल, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अंकुर के अलावा बसपा जिलाध्यक्ष महावीर प्रधान, कॉर्डीनेटर कांतिप्रसाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य सलमान ख्वाजा आदि ने भी परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
हत्या में कोई करीबी शामिल

इस हंगामे के बीच पुलिस ने घटनास्थल पर हत्या के वक्त प्रयुक्त किए गए मोबाइल की लोकेशन खंगाली है। चार लोगों के मोबाइल की लोकेशन 25 मीटर के दायरे में मिली। आशंका है कि इस हत्या में करीबी का ही हाथ है। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed