{"_id":"601da9d68ebc3e74a938cc16","slug":"uproar-for-filing-reports-of-firing-and-indecency-mawana-news-mrt523948364","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग व अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग व अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा
विज्ञापन

मवाना। गांव नासरपुर में घर में घुसकर फायरिंग करने और पत्नी से अभद्रता का आरोप लगाते हुए पीड़ित कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा किया। पुलिस ने घटना को गलत बताते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर कुछ लोग पर्दे के पीछे से उकसाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव नासरपुर निवासी बिट्टू ने तहरीर में कहा है कि वह डिश ठीक करने का काम करता है। दो फरवरी को दो व्यक्ति डिश ठीक कराने के लिए बुलाकर ले गए। उसने मशीन नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। जिसके संबंध में थाने में तहरीर दी थी। चार फरवरी को आरोपियों ने काम पर जाने के दौरान उस पर पिस्टल से हमला करने का प्रयास किया था। इसी शाम चार आरोपी व अन्य फायर करते हुए उसके घर में घुस आए। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। आरोपियों ने पत्नी के साथ अभद्रता की। शुक्रवार को पीड़ित कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचा तथा हंगामा करने लगा। जिस पर थाना प्रभारी ने उसे समझा बुझाकर भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि दो फरवरी की घटना में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में भी लिया था। लेकिन पीड़ित पक्ष ने फैसला कर लिया था। चार फरवरी को फायरिंग व अभद्रता हरकत किए जाने की सूचना पर मौके पर गए थे। जांच में सूचना झूठी मिली।