फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at the police station over the recovery of the girl

Meerut News: युवती की बरामदगी को लेकर थाने पर हंगामा

Sat, 08 Nov 2025 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Nov 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Uproar at the police station over the recovery of the girl
तीन दिन पूर्व एक गांव से लापता हुआ थे अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती
विज्ञापन

-परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
परीक्षितगढ़। तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती लापता हो गए थे। बरामदगी न होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए सीओ सदर देहात से सकुशल बरामदगी की मांग की।

थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व अलग समुदाय के युवक व युवती लापता हो गए थे। इसे लेकर दो दिन पूर्व गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में युवक पक्ष के लोगों ने युवती को सकुशल बरामद कराने की बात कही थी, लेकिन दो दिन बाद भी युवक पक्ष के लोगों द्वारा बरामद नहीं कराने पर गांव में रोष व्याप्त है। मामला अलग अलग समुदाय होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति भी बन सकती है।युवती पक्ष का कहना है कि पुलिस से लगातार युवती की बरामदगी और युवक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई करने का आश्वासन देकर भेज देती है। शनिवार को पीड़ित परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और हंगामा करते हुए युवती को सकुशल बरामद करने की मांग पर अड़ गए। हंगामा बढ़ता देख सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने लोगों को शांत करते हुए शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण व परिजन शांत होकर लौट गए। पुलिस ने युवक के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed