{"_id":"5ffdd0cf8ebc3e316538c2f2","slug":"uproar-at-ssp-office-in-meerut-against-bsp-leader-yakub-qureshi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर पर हंगामा, चार करोड़ कीमत की जमीन कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर पर हंगामा, चार करोड़ कीमत की जमीन कब्जाने का आरोप
Tue, 12 Jan 2021 10:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:09 PM IST
सार
- चार करोड़ कीमत की जमीन पर कब्जे का आरोप, मुकदमे के बाद भी कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी -बसपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी और बेटे इमरान कुरैशी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर मंगलवार को एक परिवार ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि याकूब कुरैशी ने हापुड़ रोड पर उनकी करीब चार करोड़ कीमत की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
हाजीपुर, खरखौदा निवासी मुजम्मिल ने बताया कि उन्होंने याकूब और उनके बेटे इमरान के खिलाफ नवंबर 2019 में खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि याकूब की मीट फैक्टरी के पास उनकी चार बीघा जमीन है, उसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये है।
इस जमीन पर याकूब कुरैशी ने फर्जी तरीके से बैनामा कराकर कब्जा कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद सीओ किठौर और खरखौदा पुलिस ने याकूब कुरैशी के घर पर दबिश भी दी थी, लेकिन यह मामला दब गया। पुलिस ने भी चुप्पी साध ली। आरोप है कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : बागपत: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद मौके से फरार

मुजम्मिल का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद याकूब कुरैशी और पुलिस ने उसका उत्पीड़न किया था, जिसके चलते वह खामोश हो गया था। अब वह जमीन मुक्त कराने के लिए फिर से पुलिस अधिकारियों के यहां गुहार लगा रहा है।
बिचौलिए ने हड़पे लाखों रुपये
मुजम्मिल ने बताया कि याकूब कुरैशी से उसका दो करोड़ रुपये देने की बात पर समझौता हुआ था। इस समझौते में एक बिचौलिया भी था, जो याकूब से लाखों रुपये लेना बताया गया। इस समझौते में उसे सिर्फ दो लाख ही मिले थे। पीड़ित का कहना कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और कार्रवाई भी होगी।
आखिर पुलिस ने क्यों साधी चुप्पी
याकूब और इमरान कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बहुत तेजी दिखाई। कई बार दबिश भी दी, लेकिन साठगांठ होते ही पुलिस ने भी चुप्पी साध ली। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा यह है कि जमीन के मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बड़ा खेल किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/