फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man shot died his younger brother in Baghpat of Uttar Pradesh

बागपत: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद मौके से फरार

Mon, 11 Jan 2021 12:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Jan 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
A young man shot died his younger brother in Baghpat of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोमवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन


खेकड़ा में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने बताया कि कस्बा निवासी विजय वर्मा (40) का किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हुआ था, झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसके बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।  

यह भी पढ़ें: भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले- '26 जनवरी को राजपथ पर एक तरफ टैंक और दूसरी तरफ चलेंगे ट्रैक्टर'

वहीं मृतक के पिता राज सिंह वर्मा ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक विजय वर्मा गंडासा फैक्टरी चलाता था।

सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि दो टीम गठित की गई है। दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था, परिवार ने समझा बुझाकर शांत कर दिया। लेकिन इसके बाद फैक्टरी में विजय का गोली लगा शव पड़ा मिला। पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed