फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar against the Brahmapuri police in the murder of a bank worker

बैंक कर्मी की हत्या में ब्रह्मपुरी पुलिस के खिलाफ हंगामा

Tue, 02 Feb 2021 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Uproar against the Brahmapuri police in the murder of a bank worker
मेरठ। बैंक कर्मी अनुज गुप्ता की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों ने ब्रह्मपुरी पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को एसएसपी आवास व कमिश्नरी चौराहे पर हंगामा किया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी अनुज गुप्ता का शव बीती 25 जनवरी को आबू नाले में मिला था। परिजनों का आरोप है कि हत्या करके शव यहां फेंका गया है। सीसीटीवी में टेंपो चालक दिखाई दिया, जिसको पुलिस ने पकड़ लिया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि ब्रह्मपुरी पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। टेंपो चालक से भी ठीक से पूछताछ नहीं कर रही है। उनके सवालों का जवाब टेंपो चालक की बजाय इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी देते हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी पुलिस के प्रति पीड़ित परिवार में बेहद नाराजगी है। उनका आरोप है कि रजबन के एक युवक ने अनुज गुप्ता की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कराई है। जिसमें टेंपो चालक की भूमिका भी है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि टेंपो चालक बार-बार आता है। फुटेज देखने के बावजूद ब्रह्मपुरी पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। सोमवार को पीड़ित परिजनों ने पहले एसएसपी आवास और फिर कमिश्नरी चौराहे पर ब्रह्मपुरी पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। आरोप है कि उनको इंसाफ नहीं मिल रहा है। वे मंगलवार फिर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed