फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Woman raped, honour auctioned in panchayat, accused also tried to rape victim daughter

UP: महिला से दुष्कर्म, पंचायत में लगी अस्मत की बोली, पीड़िता की बेटी से भी आरोपी ने दुष्कर्म का किया प्रयास

Fri, 03 Jan 2025 02:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 03 Jan 2025 02:24 PM IST
सार

मेरठ में महिला से दुष्कर्म के मामले को पंचायत में दबा दिया गया। बताया गया कि आरोपी ने पीड़िता की बेटी से भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मां बेटी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
UP: Woman raped, honour auctioned in panchayat, accused also tried to rape victim daughter
दुष्कर्म

विस्तार

मेरठ के थाना लिसाड़ी क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। मामले में पंचायत हुई तो लोगों ने मामले को दबा दिया। अब आरोपी ने महिला की 11 वर्ष की बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस में महिला के पति की ओर से दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित मां-बेटी के कोर्ट में बयान कराए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार महिला का आरोप लगाया कि जुलाई 2024 में पड़ोसी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद में वीडियो से ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कड़कड़ाती ठंड में धरने पर डटे किसान, महिलाओं ने संभाला मोर्चा, मेडा परिसर में चढ़ाई कढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पति को इस बारे में बताया तो नवंबर में गांव में इसको लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में लोगों ने युवक को बुलाकर उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो डिलीट करा दी और पीड़ित पक्ष पर दवाब बनाकर समझौता भी करा दिया।

आरोप है कि  10 दिसंबर को आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर उसकी 11 साल की बेटी के साथ में दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बार भी पंचायत बैठी और मामले को दबाने का प्रयास किया मगर पीड़िता के पति ने समझौता करने से इनकार कर दिया।

उसने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलकर शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। महिला और बालिका के आज न्यायालय में बयान कराए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है, इनमें इस मामले में जो शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed