फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Water is increasing in Yamuna river, danger of flood on villages from Hastinapur to Bijnor

UP: हस्तिनापुर से बिजनौर तक हालात बेकाबू, प्राचीन मंदिर-बिजली घर हुए जलमग्न, गांवों में तबाही न मचा दे बाढ़

Tue, 11 Jul 2023 03:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jul 2023 03:38 PM IST
सार

Meerut News : नदी के उफान पर आने से हस्तिनापुर से बिजनौर तक हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बिजनौर में प्राचीन मंदिर, बिजली घर और पशु चिकित्सालय पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में खतरा है कि कही बाढ़ गांवों में तबाही न मचा दे। 

विज्ञापन
UP: Water is increasing in Yamuna river, danger of flood on villages from Hastinapur to Bijnor
गांवों घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नदी के उफान पर आने से हस्तिनापुर से लेकर बिजनौर तक हालात बेकाबू हो गए हैं। जहां, बिजनौर में बिजली घर, पशु चिकित्सालय और प्राचीन मंदिर जल मग्न हो गए हैं तो वहीं, हस्तिनापुर क्षेत्र में सैकड़ों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदी उफान पर आ गई है। मंगलवार की सुबह चार बजे बिजनौर बैराज से एक लाख 29 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया, जिससे खादर क्षेत्र में कच्चे तटबंध की स्थिति नाजुक बनी हुई। उधर, बिजनौर में भी प्रशासन ने मुनादी कराकर गांव वालों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी उफान पर आ गई है। गंगा नदी के उफान पर आने से खादर क्षेत्र में कच्चे तटबंध पर कटान का खतरा बढ़ गया है। इस कटान को रोकने के लिए मनरेगा के श्रमिक और खादर क्षेत्र में विकास खंड से मनरेगा के सैकड़ों मजदूर लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तेज बारिश में भी कटान को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। जेसीबी मशीन से कच्ची तटबंध की साइड में मिट्टी लगाकर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इस मामले में खादर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि अगर गंगा का थोड़ा सा भी जलस्तर बढ़ता है तो कच्चा तत्व टूटकर खादर क्षेत्र में तबाही मचा सकता है। इसलिए इस कटान को रोकने के लिए समय से पुख्ता प्रबंध करने होंगे। 

सैकड़ों की संख्या में मंगलवार की सुबह ग्रामीण तटबंध पर पहुंचे। उसके बाद मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। वहीं, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। एसडीएम अखिलेश यादव गंगा के जलस्तर पर पूरी तरह निगाहें बनाए हुए हैं और पल-पल की अपडेट वार्ड चौकियों पर तैनात लेखपालों से लिया जा रहा है। वहीं, सिंचाई विभाग के अधिकारी भी तटबंध पर तैनात किए गए हैं।

बताया गया कि मंगलवार दोपहर एक बजे हरिद्वार से एक लाख 77 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो खादर क्षेत्र में पहुंचकर हालातों को और नाजुक बना सकता है।

लगातार घट बढ़ रहा है जलस्तर
मंगलवार प्रातः चार बजे गंगा का जलस्तर 1 लाख 29 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। उसके बाद 10 बजे एक लाख रह गया। लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन, दोपहर एक बजे फिर एक लाख 30 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से पानी में वृद्धि होने की संभावना है।

तहसील विभाग और शिक्षा विभाग अलर्ट पर
लगातार बारिश के कारण बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सिंचाई विभाग और तहसील विभाग को अलर्ट पर रखा है, जो हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, लगातार बढ़ रहे जलस्तर से खादर क्षेत्र में कच्चे तटबंध के हालात नाजुक बने हुए हैं। कई स्थानों पर काटन चल रहा है, जिसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जलस्तर और बढ़ जाता है तो तटबंध पर खतरा और बढ़ जाएगा।

बिजनौर का हाल
प्रशासन ने गांवों में मुनादी कराई है। ग्रामीणों को बताया गया कि गंगा में दो लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा जाएगा। किसी भी समय बाढ़ की स्थिति बन सकती है। ऐसे में गंगा के तटवर्ती गांवों को अलर्ट में किया गया। 

बताया गया कि गंगा खतरे के निशान के पास बह रही है। वहीं, मंडावली और भागूवाला क्षेत्र में फोरलेन मार्ग पर जलभराव हुआ है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। भागूवाला में बिजली घर, पशु चिकित्सालय और प्राचीन मां काली मंदिर भी जलमग्न हो गया है।

वहीं, कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी रापटे पर वाहनों का आवागमन सुबह नौ बजे से बंद कर दिया गया। वहीं, दोनों ओर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed