फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Uproar at the famous Delhi Chole Bhature shop in Meerut, stones pelted at the house

UP: मेरठ की मशहूर दिल्ली छोले भटूरे वाले की दुकान पर हंगामा, घर पर पथराव, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 21 Mar 2025 04:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 21 Mar 2025 04:07 PM IST
सार

दुकान मालिक ने जब तीन युवकों से बिल के रुपये मांगे तो उन्होंने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि करीब 19 आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
UP: Uproar at the famous Delhi Chole Bhature shop in Meerut, stones pelted at the house
थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे मेरठ व्यापार मंडल के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की मशहूर दिल्ली छोले भटूरे की दुकान पर तीन युवकों ने हंगामा कर दिया। मालिक के साथ गालीगलौज की। दुकान बंद करके घर पहुंचे तो करीब 20 युवकों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

रजबन निवासी सौरभ गुप्ता ने बताया कि उनकी आबूलेन पर दिल्ली छोले भटूरे नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर रजबन निवासी तीन युवक खाना खाने के लिए आए। जब बिल मांगा तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इसका विरोध करने पर गालीगलौज की और दुकान से चले गए। रात को वे घर पहुंचे, तो आरोपियों समेत करीब 20 युवक आए और उनके घर पर पथराव कर दिया। गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकी बाकी फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सदर बाजार पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed