फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: tampering with National hockey player, attempt to kidnap

यूपी: नेशनल हॉकी खिलाड़ी से घर में घुसकर छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश

Fri, 29 Jun 2018 12:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 29 Jun 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
UP: tampering with National hockey player, attempt to kidnap
फाइल फोटो

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में हॉकी की नेशनल खिलाड़ी और उसकी बहन से बृहस्पतिवार रात घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर हॉकी खिलाड़ी के अपहरण की कोशिश की गई। पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। 

विज्ञापन


जागृति विहार निवासी दो सगी बहनों ने बताया कि उनके पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। एक बहन हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी है। कॉलोनी के रहने वाले चार युवक काफी दिनों से दोनों बहनों को परेशान करते आ रहे हैं। आरोपी युवकों ने उनका घर से निकलना भी दुश्वार कर रखा है। जिनमें से एक आरोपी कभी रास्ते में स्विफ्ट गाड़ी रोककर कमेंट्स करता है, तो कभी तमंचा दिखाकर धमकी देता है। कई बार आरोपियों ने घर के गेट पर पहुंचकर भी धमकी देते हुए कहा कि यदि घर से निकलना है तो हमारी मर्जी से जाना होगा। इसके बाद आज ये घटना हो गयी।
विज्ञापन


20 दिन से घर में कैद हैं दोनों बहनें
पीड़ित दोनों बहनों का आरोप है कि आरोपियों के खौफ के चलते वह 20 दिनों से घर में कैद हैं। पांच जून को भी आरोपी युवकों ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर अभद्रता की थी। जिसकी वीडियो फुटेज भी है। उस समय शिकायती पत्र मेडिकल थाने में दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे शोहदों का दुस्साहस बढ़ गया। बुधवार को भी घर के बाहर छेड़छाड़ करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार में गिफ्ट देने प्रेमिका के घर पहुंचा आशिक, परिजनों ने पेड़ से बांधकर किया ये हाल

दबिश देकर तीन युवक गिरफ्तार

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात आरोपी अश्वनी अपने तीन साथियों के साथ घर में पहुंचा और छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए अपहरण की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। एसओ के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी अश्वनी, राहुल, रूपेंद्र और कुणाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दबिश देकर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। कुणाल की तलाश की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed