प्यार में गिफ्ट देने प्रेमिका के घर पहुंचा आशिक, परिजनों ने पेड़ से बांधकर किया ये हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका को गिफ्ट देने गए प्रेमी की पेड़ से बांध कर जबरदस्त पिटाई की गई। प्रेमी के पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसे आशंका है उसके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। इस सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पाती तो प्रेमी घायल अवस्था में थाने पहुंच गया था।
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर की है। भोपा में कस्बा निवासी एक युवक की फेसबुक के माध्यम से नई मंडी कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को कस्बा निवासी युवक अपने दूसरे साथी के साथ प्रेमिका के बुलावे पर गिफ्ट देने कासमपुरा के पास पहुंच गया। प्रेमिका को जैसे ही वह गिफ्ट देने के बाद उसे बाइक पर बैठाकर मुजफ्फरनगर की ओर चले तो पीछे से बाइकों पर युवती के आधा दर्जन परिजन आ गए, जिन्होंने युवती को अपने कब्जे में लेते हुए दोनों युवकों के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। मौका देखकर एक युवक तो फरार हो गया और प्रेमी युगल को वो अपने साथ ले गए। भागे युवक ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी, तो पुलिस तथा परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की तलाश की। इसी बीच प्रेमी थाने पहुंच गया। उसने बताया कि उसको जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध कर पिटाई की गई। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए भेज दिया। मामला कस्बे चर्चा का विषय बना हुआ है।
पढ़ें : पत्नी पर बनाया फैसले का दबाव, नहीं मानने पर किया ये हाल, देवर समेत तीन पर केस दर्ज
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला
भोपा के मोरना में छेड़खानी करने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवतियों व उनके परिजनों से मारपीट की। मारपीट में चार लोगों को चोटें आयी है। युवती के पिता ने छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्रामीण का कहना है कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे की बारात जानी थी, जिसकी खुशी में बुधवार देर शाम घर पर डीजे बज रहा था। परिजन नाच रहे थे। युवक के पिता का आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला रवि उनके घर आया और उसकी बेटी तथा अन्य महिलाओं साथ छेड़छाड़ करने लगा। कुछ लोगों ने उसे समझा कर भेज दिया। सुबह उसकी बेटी सहित तीन महिला मोड़ चढ़े का बुलावा देने गई थी। आरोप है कि रवि ने उनके साथ अभद्रता की। कुछ ही देर बाद शादी के रंग में भंग करने के लिए आरोपी युवक अपने भाई रौबिन व पुनीत को साथ लेकर उनके घर पहुंच गया और लाठी डंडों व धार दार हथियारों से हमला बोल दिया। मदन, चंदन सहित मीरा व गंगा घायल हो गयी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा कायम करते हुए मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/