फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Saharanpur Police implicated the family for their own good work, accused the son and husband who went abroad

UP: पुलिस ने गुड वर्क के चक्कर में परिवार को फंसाया, विदेश गए बेटे और पति को बनाया आरोपी, महिला ने मांगा न्याय

Wed, 18 May 2022 03:13 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 May 2022 03:13 PM IST
सार

सहारनपुर पुलिस की लापरवाही उस वक्त उजागर हुई जब एक महिला एसएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंची। महिला का आरोप है कि पुलिस ने अपने गुड वर्क के चक्कर में उसके विदेश में रह रहे बेटे और बुजुर्ग पति को हथियार फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में आरोपी बना दिया है।

विज्ञापन
UP: Saharanpur Police implicated the family for their own good work, accused the son and husband who went abroad
पीड़ित महिला हाजरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने अपने गुड वर्क के चक्कर में एक निर्दोष परिवार को फंसा दिया। पुलिस ने गांव के ही एक युवक और उसके पिता को हथियार फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में दोषी बना दिया जबकि आरोपी बनाया गया युवक विदेश में है और उसका पिता बुजुर्ग है। पीड़ित परिवार की महिला बुधवार को एसएसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगाने पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद में बड़गांव थानाक्षेत्र के गांव सापला निवासी हाजरा ने कहा कि उसके पुत्र नईम को पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री चलाने का आरोपी बना दिया और पति मुस्तकीम को मुख्य आरोपी दिखाया, जबकि उसका पति बुजुर्ग और  पुत्र विदेश में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agriculture: गर्मी से 30 फीसदी गिरा गेहूं का उत्पादन, खरीद भी धड़ाम, किसानों को हुआ भारी नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस ने अपने गुड वर्क के चक्कर में उनके परिवार को फंसा दिया और इसमें उसके बेटे के ससुरालियों का भी हाथ है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की।


एसएसपी आकाश तोमर ने सीओ देवबंद को जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि इसमें जिन भी पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई गई है। उनके खिलाफ जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा ल। पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज का वीडियो भी एसएसपी को दिया है।

बता दें कि 12 मई को थाना बड़गांव पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी थी। पुलिस ने मामले में हाजरा के पति मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और पुत्र नईम को को फरार बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed