फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police made the dead body an eyewitness, and CO examines case

गजब! यूपी पुलिस के क्या कहने... मुर्दे को बना दिया चश्मदीद गवाह, सीओ ने बैठाई जांच

Wed, 12 Sep 2018 08:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 12 Sep 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
UP police made the dead body an eyewitness, and CO examines case
यूपी पुलिस

यूपी की मेरठ पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में ऐसा शख्स चश्मदीद गवाह बना दिया, जिसकी 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बयान भी दर्ज हो गए। मंगलवार को किठौर के पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ की इस शिकायत पर एसपी देहात ने सीओ को जांच सौंपी है।

विज्ञापन


नई बस्ती किठौर के फरमान ने 12 जुलाई किठौर थाने में केस दर्ज कराया कि इमरान पर खिलाफत, सलीम, अनीस, नईम समेत आठ लोगों ने हमला किया। इसकी विवेचना दरोगा विमल कुमार कर रहे हैं। जिन्होंने दो चश्मदीद गवाहों सरताज और महफूज के बयान जीडी में दर्ज किए। बताया गया कि चश्मदीद गवाह बने महफूज की मौत 15 साल पहले हो चुकी है। 
विज्ञापन


खामियों भरी विवेचना
महफूज द्वारा बताए गए एक-एक शब्द बयान में अंकित किए। बयान से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महफूज विवेचक के सामने बैठे थे। महफूज ने घटना के बारे में बताया कि वह वारदात के समय खाना खा रहे थे। शोर सुनकर उन्होंने बाहर आकर देखा। जहां इमरान पर नामजद आरोपी लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेवजह फंसाया
महफूज की मौत को 15 साल बीत चुके हैं, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें चश्मदीद गवाह बनाकर मुकदमे की विवेचना में खेल कर दिया। आरोपी पक्ष का कहना है कि उनको बेवजह फंसाया गया है।  

दबाव में पुलिस
प्रदेश सचिव रालोद मतलूब गौड़ (पूर्व चेयरमैन किठौर) का आरोप है कि पुलिस ने यह मामला फर्जी दर्ज किया हैं। बसपा नेता के बेटे ने पुलिस पर दबाव बनाया है। एसपी देहात के निर्देश के बाद भी दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 

गलती से हो गया ऐसा
गलती से महफूज को चश्मदीद गवाह बनाया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी है। विवेचना में दूसरा पर्चा काटा गया है, जिसमें संशोधन किया जा रहा हैं। -विमल कुमार, विवेचक
 
जांच के बाद होगी कार्रवाई
पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ द्वारा दिए शिकायती प्रार्थनापत्र के बाद सीओ को इसकी जांच सौंपी गई हैं। अगर दरोगा ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृत व्यक्ति को गवाह कैसे बना डाला। -राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed