{"_id":"5e99ab958ebc3e76a8210519","slug":"up-police-head-constable-died-in-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पेड़ से टकराई कार, हादसे में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पेड़ से टकराई कार, हादसे में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत
Fri, 17 Apr 2020 06:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
हादसे के क्षतिग्रस्त कार और साइड में मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कार पेड़ से टकराने से हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सीओ सदर कुलदीप कुमार ने सीएचसी पहुंचकर संवेदना जताई।
विज्ञापन
मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के गांव मढियाई निवासी हेड कांस्टेबल संजीव कुमार (50) पुत्र ब्रह्म सिंह सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाने में हेड मोहर्रिर पद पर तैनात थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चरथावल की ओर से मुजफ्फरनगर जाते हुए संजीव की कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें वह पेड़ और कार के बीच में दब गया। उसी दौरान मौके पर गश्त कर रहे थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव और दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक के पिता ब्रह्म सिंह को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हादसा: दिल्ली में सिपाही की मौत, यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से एसपी सिटी और सीओ सदर हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने एसओ से घटना की जानकारी ली। सूचना पर मृतक की पुत्री सीएचसी पहुंच गई थी। मृतक संजीव जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस कार्यालय में लंबे समय तक पीआरओ के पद पर तैनात रह चुका था। एसओ ने बताया कि मृतक के बेटे अंकुर की ओर से सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/