यूपी: पंचायत ने आबरू की कीमत लगाई पांच लाख, पीड़ित परिजनों ने दहशत से छोड़ा गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत कर छात्रा की आबरू की कीमत पांच लाख रुपये लगाई है। पंचायत में मौजूद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने फैसला करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित परिवार को भुगत लेने की धमकी दे डाली। भयभीत पीड़ित परिवार गांव छोड़कर रिश्तेदारी में चला गया है। पुलिस ने पंचायत की जानकारी से इंकार किया है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार पर लगातार फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में उन्हें भी बुलाया गया। पंचों ने पीड़ित परिवार के सामने पांच लाख रुपये रख कर कहा कि इन रुपयों को उठा लो और मामले में फैसला कर लो। यदि फैसला नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित परिवार ने फैसला करने से इनकार कर दिया और पंचायत छोड़कर चले गए।
पीड़ित छात्रा के बड़े भाई ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग दो दिन से फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। उन्हें प्रलोभन दिया जा रहा है। जान से मारने तक की धमकी मिल रही है। उनके रिश्तेदारों को भी धमकाया जा रहा है। आरोपियों के डर से परिवार ने गांव छोड़ दिया और अपने रिश्तेदारी में चले गए हैं। इस घटना के बाद से परिवार भयभीत है। इस मामले की पुलिस अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं की है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पंचायत हुई है तो उसके आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
वहीं नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता की छोटी बहन ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उसके साथ भी दुष्कर्म किया। किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर तीन माह पूर्व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसे देहरादून से बरामद किया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के दबाव में आकर उसके बयान बदलवा दिए थे। महिला पुलिसकर्मियों ने सीएचसी में उसकी पिटाई भी की। मेडिकल के नाम उसे भयभीत कर दिया था। पुलिस के डर के चलते उसने न्यायालय में अपने बयान बदल दिए थे। इस मामले में उसे इंसाफ चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/