{"_id":"638b93ac0bbae56cc60f505b","slug":"up-pakistani-hackers-hacked-facebook-account-of-bjp-leader-sunil-bharala","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पाकिस्तानी हैकर्स ने किया भाजपा नेता सुनील भराला का फेसबुक अकाउंट हैक, समर्थकों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पाकिस्तानी हैकर्स ने किया भाजपा नेता सुनील भराला का फेसबुक अकाउंट हैक, समर्थकों में हड़कंप
Sun, 04 Dec 2022 12:02 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:02 AM IST
सार
Meerut News : पाकिस्तानी हैकर्स ने भाजपा नेता सुनील भराला के फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया। वहीं पता लगने पर समर्थकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने सुनील भराला को जानकारी दी।
विज्ञापन
सुनील भराला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के फेसबुक अकाउंट को शनिवार को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया। वहीं पता लगने पर समर्थकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने सुनील भराला को जानकारी दी। मंत्री के सहयोगी पंडित शिवकुमार शर्मा ने हैकर्स के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने बताया कि शनिवार को उनके फेसबुक अकाउंट को आसामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया। आईडी हैक करने वाले पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। बताया गया कि सुनील भराला पार्टी के निर्देश पर गुजरात राज्य में चुनाव प्रचार करने गए हैं।
विज्ञापन
वहीं समर्थकों ने फोन कर फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी दी। मंत्री का कहना है कि उनके पेज से लाखों समर्थक जुड़े हुए हैं। पेज पर भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक कार्यों की गतिविधियों को चलाया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज
जानकारी मिलने के बाद सुनील भराला ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को फोन कर घटना की जानाकरी दी। साइबर टीम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के सहयोगी ने दौराला थाने पहुंचकर शिकायत की है। सीओ दौराला का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा