फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: The villagers have rucked against Electricity Corporation team and supported by BKU and RLD officials

किसानों ने विद्युत निगम की टीम दौड़ाया: मीटर लगाने पहुंचे थे कर्मचारी, हंगामा, मौके पर पहुंचे भाकियू और रालोद के पदाधिकारी

Tue, 28 Dec 2021 11:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Dec 2021 11:00 PM IST
सार

मेरठ के एक गांव में नलकूप पर मीटर लगाने पहुंची विद्युत निगम की टीम को किसानों ने दौड़ा दिया। इस दौरान किसानों ने हंगामा कर दिया। वहीं भाकियू और रालोद के कार्यकर्ता भी किसानों के समर्थन में उतर आए।

विज्ञापन
UP News: The villagers have rucked against Electricity Corporation team and supported by BKU and RLD officials
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के सरूरपुर गांव में नलकूप पर मीटर लगाने पहुंचे विद्युत निगम के कर्मचारियों को किसानों दौड़ा लिया। इस मामले में किसानों के खिलाफ एफआईआर की सूचना पर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन और रालोद नेताओं के साथ बिजलीघर पर धरना दिया। बाद में मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के अफसरों ने मीटर नहीं लगाने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। 

विज्ञापन


विद्युत निगम में काफी दिनों से किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने की तैयारी चल रही थी। किसान इसका विरोध कर रहे थे। मंगलवार को विद्युत निगम के कर्मचारी सरूरपुर में ट्यूबवेल पर मीटर लगाने पहुंचे। इस पर किसानों ने पहले बिजली कर्मचारियों को बंधक बना लिया, बाद में मौके से भगा दिया। कर्मचारियों की सूचना पर अधिकारियों ने किसानों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


किसानों को इस बात की भनक लगी तो वह भाकियू के तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान व युवा रालोद नेता संजय चौधरी के नेतृत्व में बिजलीघर पहुंच गए। विद्युत निगम के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाकर धरना शुरू कर दिया। गेट पर तालाबंदी की। पूरे दिन किसानों का धरना-प्रदर्शन चला। शाम को विभाग के खंड अधिकारी कुमार अनिकेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को शांत करा उनका ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

अधिकारियों से वार्ता कर फिलहाल मीटर लगाने के कार्यक्रम को टालने की घोषणा की। इस दौरान किसानों ने नलकूप पर किसी भी सूरत में मीटर नहीं लगने देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मीटर लगे तो आंदोलन किया जाएगा।

घटतौली का आरोप लगा किसानों ने किया हंगामा
उधर, बहसूमा में घटतौली का आरोप लगाते हुए समसपुर के ग्रामीणों ने टिकौला शुगर मिल के क्रय केंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने तौल बंद करा दी। तौल बंद की सूचना पर मिल के गन्ना अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्र पर वजन को मिलवाया तो क्रय केंद्र सही मिला। 

यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

गांव समसपुर के ग्रामीण मंगलवार को गन्ना आपूर्ति करने पहुंचे तो उन्होंने घटतौली व आए दिन बेवजह तौल बंद करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। सूचना पर गन्ना प्रबंधक सरवर आलम जैदी व सीओ केन मौके पर पहुंचे। मिल अधिकारियों ने कांटे पर बाट डालकर जांच करने की बात कही तो किसानों ने हंगामा कर दिया। धर्मकांटे की पर्ची से मिलान करने में भी मात्र पांच किलो का अंतर आया। उसके बाद किसान शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed