मशहूर है आबूलेन के गोल-गप्पे, यहां आए तो लेना न भूलें चाट का स्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप मेरठ में आबूलेन आए हैं तो इतवारी लाल चाट भंडार पर चटपटी चाट का स्वाद लेना न भूलें। 13 साल पहले स्व. बाबूलाल ने ठेले पर चाट का ठेला लगाना शुरू किया था। समय बीतने के साथ बाबूलाल की चाट का स्वाद भी लगातार बढ़ता ही रहा।
पिता बाबूलाल के बाद इतवारीलाल चाट भंडार को उनके बेटे बंटी ने संभाल लिया। बंटी ने बताया पिता के समय से ही ठेले पर आलू की टिक्की, गोल-गप्पे, मूंग दाल की पकौड़ी बना रहे हैं।
खास बात है कि बंटी चाट तैयार करने में घर के मसालों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे उनकी चाट का स्वाद विशेष बनाता है। जो ग्राहकों को खासा पसंद आता है।
यही कारण है शहर के हर कोने से लोग उनके ठेले पर चाट और गोल-गप्पे का स्वाद लेने आते हैं। आटे व सूजी के गोल-गप्पों के साथ पानी हाजमे वाला होता है।
यहां पांच प्रकार के पानी से लोगों को स्वाद का अनुभव कराते हैं। जिसमें खट्टा, खट्टा-मीठा पानी, तीखा पानी, हरी मिर्च वाला पानी, इमली का पानी विशेष रेसिपी से तैयार किया जाता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/