फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Politics heated up due to Akhilesh Yadav's tweet in the case of brutality with a teenage girl

UP News: किशोरी के साथ दरिंदगी मामले में अखिलेश यादव के ट्वीट से गरमाई सियासत, खून से सनी नग्न मिली थी किशोरी

Sun, 08 Sep 2024 10:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Sep 2024 10:39 PM IST
सार

लोहियानगर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शासन-प्रशासन को निष्क्रियता बताते हुए सवाल उठाए। वहीं पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया है।

विज्ञापन
UP News: Politics heated up due to Akhilesh Yadav's tweet in the case of brutality with a teenage girl
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा, पैर में गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार
विज्ञापन

 

UP News: Politics heated up due to Akhilesh Yadav's tweet in the case of brutality with a teenage girl
पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लोहियानगर में किशोरी का अपहरण कर चार घंटे तक दरिंदगी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शासन-प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए तो सियासत गरमा गई। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका तो जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी तालिब को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित एक कालोनी में 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहती है। पिता की मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह भाई और मां मजदूरी पर गए थे। इसके बाद पड़ोसी तालिब किराये का मकान दिखाने के बहाने किशोरी को अपने साथ ले गया था। एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद चार घंटे तक किशोरी के साथ दरिंदगी की गई। 
 
विज्ञापन

जब भाई व मां काम से लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। वह किशोरी को तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्हें किशोरी बदहवास और नग्न हालत में मिली। कपड़े पास ही पड़े थे। खून भी जमीन पर फैला था। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल में ही किशोरी के बयान दर्ज किए। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
 

इस मुकदमे में पुलिस ने तालिब के अलावा उसकी मां जरीदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर आरोपी के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ततीना मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी तालिब बाइक पर पहुंचा और पुलिस के रोकने पर नहीं रुका। खेतों की ओर भागते हुए उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
 

पीड़िता से मिलने पहुंचे सपा और व्यापारी नेता, नोकझोंक
पीड़िता से सपा और व्यापारी नेता मिलने पहुंचे तो उन्हें रोक दिया गया। इस पर सपा व्यापारी नेताओं की पुलिस और चिकित्सकों से नोकझोंक हुई। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के मेरठ प्रभारी हंसराज चौहान ने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनके हक की लड़ाई सपा कार्यकर्ता मजबूती से लड़ेंगे। योगेंद्र शौल्दा, निरंजन सिंह, जानू चौधरी, दीपक सिरोही आदि मौजूद रहे। मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पीड़िता के भाई और मां को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़िता को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता, इलाज सरकारी खर्चे पर किसी निजी अस्पताल में कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सोमवार को डीएम से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर महानगर महामंत्री शैंकी वर्मा, जीशान अहमद, करन कपूर, तरुण शर्मा, कुशन गोयल, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed