{"_id":"6431b94906c5a4537e040f93","slug":"up-news-corona-confirmed-in-inspector-and-three-women-in-meerut-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, दरोगा और तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि, थाने में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, दरोगा और तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि, थाने में मचा हड़कंप
Sun, 09 Apr 2023 12:28 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:28 AM IST
सार
UP News : मेरठ में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब जिले में दरोगा और तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, दरोगा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से थाने में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में कोरोना का हमला तेज होता जा रहा है। अब मवाना थाने में एक दरोगा और तीन महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 605 लोगों की जांच की गई। इनमें तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं। इनके अलावा दो मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हो गई है। इनमें चार अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए जानी, कसेरू बक्सर और सर्वोदय नगर के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 30 से 70 साल के बीच है। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। तबीयत ज्यादा गंभीर नहीं है। अब जांच बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। गनीमत है कि इस बार कोरोना ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी संबंध में तैयारियों का जायजा लेने के लिए 11 और 12 अप्रैल को जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख
विज्ञापन
वहीं, मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि थाने के एक दरोगा आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिले हैं। उनके परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। दरोगा कई दिन से खांसी-जुकाम से पीड़ित थे। शक होने पर जांच कराई।
यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा