फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: CM Yogi said, we will make Meerut a hub of sports items, said this by taking the name of Laxmikant

UP News: सीएम योगी बोले, मेरठ को बनाएंगे स्पोर्ट्स आइटम का हब, लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम लेकर ये कहा...

Tue, 29 Oct 2024 10:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 29 Oct 2024 10:29 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बनने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी सात घंटे में पूरी होगी। 2025 में प्रयागराज कुंभ में वेस्ट यूपी के लोगों को संगम की त्रिवेणी में स्नान करने का पुण्य आसानी से प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
UP News: CM Yogi said, we will make Meerut a hub of sports items, said this by taking the name of Laxmikant
मेरठ में कार्यक्रम को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा में मार्शल पिच पर कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल के पूजन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश के अंदर सबसे ज्यादा 56 लाख आवास देने वाला प्रदेश, उत्तर प्रदेश है। 2.62 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को सिलिंडर दिया है। राज्य सरकार दीपावली व होली पर मुफ्त सिलिंडर उपलब्ध करा रही है। दुनिया जब कोरोना के सामने पस्त थी, तब डबल इंजन की सरकार निर्माण श्रमिकों को भत्ता दे रही थी। पिछले साढ़े चार वर्ष से 80 करोड़ लोगों को देश व 15 करोड़ लोगों को देश व 15 करोड़ लोगों को प्रदेश में नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने कहा कि अस्पताल बनने से मेरठ और आसपास के जिलों के 2.85 लाख लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। देश के 661 जिलों व उत्तर प्रदेश में 59 जिलों में योजना लागू है। हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने उत्तर प्रदेश के लिए नोएडा और वाराणसी में मेडिकल कॉलेज संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें इलाज की सुविधा के साथ ही बीमा कवर बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पढ़ाई के लिए एडमिशन में आरक्षण मिलेगा।
 
विज्ञापन

स्पोर्ट्स आइटम में दुनिया की आवश्यकता पूरी कर रहा मेरठ
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ओडीओपी के क्षेत्र में मेरठ को स्पोर्ट्स आइटम का हब बनाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मेरठ के स्पोर्ट्स आइटम न केवल देश, बल्कि दुनिया की आवश्यकता पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ रहा है और यह एक्सप्रेसवे बनने से यह दूरी महज छह से सात घंटे में पूरी होगी। 2025 में प्रयागराज कुंभ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को संगम की त्रिवेणी में स्नान करने का पुण्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
 

वाजपेयी का नाम लेकर चुटकी ली
मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का नाम मंच से ही लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज से 70 वर्षीय लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने का शुभारंभ कर दिया है। वाजपेयी योजना से आच्छादित होने के लिए जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1990 के दशक से करोड़ों लोगों को भगवान श्रीराम के दर्शन कराने वाले सांसद अरुण गोविल का अभिनंदन है।

 

ये रहे मंचासीन
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी व कांता कर्दम, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व अश्विनी त्यागी, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, यशोदा अस्पताल कौशांबी के चेयरमैन व ईएसआई के नामित सदस्य डा. पीएन अरोड़ा आदि मंचासीन रहे। महेश बाली, अरविंद मारवाड़ी, अमित शर्मा, राकेश माहेश्वरी समेत भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed