{"_id":"609ea5d38ebc3e6ac26733cb","slug":"up-news-a-inspector-have-violated-the-corona-guideline-and-video-viral-on-social-media-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खूब वायरल हो रहा दरोगा का वीडियो, घड़ी खरीदने के लिए उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, जानें क्या है पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खूब वायरल हो रहा दरोगा का वीडियो, घड़ी खरीदने के लिए उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, जानें क्या है पूरा माजरा
Fri, 14 May 2021 10:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 May 2021 10:01 PM IST
सार
यूपी के मेरठ में एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक दरोगा ने घड़ी खरीदने के लिए दुकान खुलवा दी। वहीं व्यापारियों ने दरोगा को कानून का पाठ पढ़ाया तो दरोगा वहां से रफू-चक्कर हो लिए। जानिए आखिर इसके बाद क्या हुआ।
विज्ञापन
मेरठ में दरोगा का वीडियो वायरल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के रामराज में कोरोना कर्फ्यू के दौरान रामराज चौकी प्रभारी का दुकान खुलवाकर घड़ी खरीदने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यापारी दरोगा को दबंगई नहीं चलने की बात कहते दिख रहे हैं। इसके बाद दरोगा वहां से चुपचाप चल दिए।
विज्ञापन
रामराज चौकी प्रभारी गुरुवार सुबह 11:30 बजे कोरोना कर्फ्यू के दौरान अपनी जरूरत के लिए एक दुकान खुलवाकर घड़ी खरीदने पहुंच गए। इसी दौरान कुछ व्यापारी भी दरोगा के पास पहुंचे और उन्होंने कहा कि गरीब लोग कोई बाजार से सब्जी खरीदे तो आप उस पर लाठी भांजते हैं और अपने लिए कोरोना की कोई गाइडलाइन नहीं है। ऐसी दोहरी नीति नहीं चलेगी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में सीओ मवाना उदय प्रताप ने वायरल वीडियो से अनभिज्ञता जताई है। शुक्रवार को दरोगा ने रामराज में पूरी सख्ती से कोरोना गाइडलाइन के तहत सुबह आठ से 11 बजे तक ही जरूरी सामान की दुकानें खुलने दी थीं।
विज्ञापन